क्रिकेट

श्रेयस अय्यर ने रचा नया इतिहास, IPL में ये कमाल करने वाले पहले कप्तान बने

Shreyas Iyer Record: आईपीएल 2024 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने नया इतिहास रच दिया है। वो एक खास कमाल करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं।

Image

श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 के पहले क्वालीफायर में केकेआर की जीत
  • हैदराबाद को हराकर कोलकाता फाइनल में पहुंची
  • कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बनाया नया रिकॉर्ड

KKR Captain Shreyas Iyer Creates History: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल 2024 के फाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ केकेआर टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक नया और बेहद खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए आईपीएल 2024 के पहले क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन ये फैसला इस बार उनके पक्ष में जाता नहीं दिखा। उनके सुपरहिट ओपनर्स ट्रेविस हेड (0) और अभिषेक शर्मा (3) के सस्ते में आउट हो जाने के बाद पारी लड़खड़ाने लगी। हालांकि राहुल त्रिपाठी की 55 रनों की पारी और हेनरिच क्लासेन की 32 रनों की पारी के दम पर हैदराबाद ने किसी तरह 19.3 ओवर में ऑलआउट होने से पहले 159 रन बना लिए।

जवाब में उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने भी अपने ओपनर्स के विकेट सस्ते में खोए लेकिन वेंकटेश अय्यर (नाबाद 51) और कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 58) के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने कुल 13.4 ओवर में सिर्फ 2 विकेट गंवाते हुए 164 के स्कोर अपनी टीम को 8 विकेट से यादगार जीत दिला दी। इसी के साथ केकेआर ने सीधा फाइनल का टिकट हासिल कर लिया।

इस जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर अब आईपीएल इतिहास के पहले कप्तान बन गए हैं जिन्होंने दो आईपीएल टीमों के साथ आईपीएल फाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स को भी अपनी कप्तानी में आईपीएल 2020 फाइनल में पहुंचाया था। हालांकि दुबई में हुए उस फाइनल मैच में उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article