सूर्या युग अस्त, 'सरपंच साहब' का राज; श्रेयस अय्यर बने T20 टीम इंडिया के 15वें कप्तान

इंडिया की टी20 टीम का एक नया दौर शुरु हो गया। शनिवार, 6 जून को बीसीसीआई ने टीम के नए कप्तान का ऐलान किया। सूर्यकुमार यादव का दौर समाप्त हो गया और अब सरपंच साहब यानी कि श्रेयस अय्यर के नए युग की शुरुआत हुई। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने आयरलैंड, इंग्लैंड, एशियन गेम्स 2026 के लिए और इंडिया-ए टीम का ऐलान किया।

बीसीसीआई ने शनिवार, 6 जून को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया टी20 टीम का ऐलान कर दिया। इस ऐलान के बाद से भारतीय टी20 में सूर्यकुमार यादव का दौर समाप्त हो गया। बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। सरपंच साहब के नाम से फेमस श्रेयस अय्यर अब टी20 टीम को लीड करेंगे।

Shreyas Iyer.

श्रेयस अय्यर बने इंडिया टी20 टीम के नए कप्तान।

मुंबई में बीसीसीआई के हेडक्वार्टर में हुई मीटिंग में श्रेयस अय्यर वर्चुअली जुड़े। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जुड़े। इसी दौरान BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने आधिकारिक घोषणा की और श्रेयस अय्यर के नाम पर मुहर लगाई। टीम में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है।

End of Feed