क्रिकेट

2 साल कोहली भी आउट फॉर्म थे, सूर्या के समर्थन में उतरा पूर्व भारतीय बल्लेबाज

मोहम्मद कैफ ने सूर्यकुमार यादव का समर्थन किया है। सूर्या को कप्तानी से पहले ही हटा दिया गया है और अब ऐसी चर्चा है कि उन्हें टी20 टीम में भी मौका नहीं दिया जाएगा। इस पर कैफ ने सूर्या का बचाव किया है।

Image

सूर्यकुमार यादव (साभार-x)

भारतीय क्रिकेट टीम में सूर्यकुमार यादव के भविष्य को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। कप्तानी से हटाए जाने के बाद ऐसी खबरें सामने आ रही है जिसके तहत कहा जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव का टीम में भी जगह बना पाना मुश्किल है। दो महीने पहले भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्या के समर्थन में अब पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ का बयान सामने आया है। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को कम से कम एक सीरीज में मौका देने की बात कही है।

2 साल फॉर्म में नहीं थे विराट

कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा कि सूर्या कोई नए बल्लेबाज नहीं हैं। उन्होंने पहले ही खुद को साबित किया है। जहां तक फॉर्म की बात है तो विराट कोहली जैसा दिग्गज भी 2 साल आउट ऑफ फॉर्म रहे थे। लेकिन ऐसे बल्लेबाज जब फॉर्म में होते हैं तो स्कोर करते हैं। सूर्या भी विराट से कुछ कम नहीं हैं।

वर्ल्ड कप के फॉर्म को ना देखा जाए

कैफ ने वर्ल्ड कप में सूर्या के प्रदर्शन को इग्नोर करने को कहा कि मुझे लगता है कि उन्हें एक-दो सीरीज और मौका मिलना चाहिए। उसमें अगर उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहता है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी। हर खिलाड़ी के जीवन में खराब वक्त आता है, इसका मतलब ये नहीं कि आप उन्हें ड्रॉप कर दें।

आप उन्हें कप्तानी से बेशक हटा दें, लेकिन खिलाड़ी के तौर पर एक मौका दें। इसके अलावा उन्होंने श्रेयस अय्यर को उपयुक्त उम्मीदवार बताया है। कैफ ने कहा कि अय्यर इसलिए बाकी लोगों से कप्तान बनने की रेस में आगे हैं, क्योंकि उन्होंने गौतम गंभीर के साथ पहले काम किया। गंभीर और श्रेयस अय्यर की जोड़ी ने मिलकर आईपीएल 2024 में कोलकाता नाईट राइडर्स को चैंपियन बनाया था।

टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें-

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article