India Squad Announcement: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया। श्रेयस अय्यर को टी20 का नया कप्तान बनाया गया है जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव को रिप्लेस किया है। इसके अलावा तिलक वर्मा को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। अय्यर ने अपना आखिरी टी20 मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी 2023 में खेला था। उसके बाद से वह लगातार टी20 टीम से बाहर थे और अब बतौर कप्तान उन्होंने वापसी कर ली है। मुंबई के बीसीसीआई हेडक्वार्टर में हुए सेलेक्टर की एक मीटिंग के बाद टीम की घोषणा की गई। इस मौके पर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के अलावा बीसीसीआई सचिन देवजीत सैकिया मौजूद थे जबकि नए कप्तान श्रेयस अय्यर ऑनलाइन इस बैठक में मौजूद थे। पहली बार टीम में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला है। वैभव को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने का ईनाम मिला है। इस मौके पर सेलेक्टर ने इंग्लैंड, आयरलैंड और एशियन गेम्स के लिए टीम का ऐलान किया।
आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया-
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टीम (India Squad Against Ireland)
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन , शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।
एशिन गेम्स के लिए इंडिया टीम (India Asia Games Squad)-श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह।
भारत का आयरलैंड दौरा
भारतीय टीम 26 जून से यूके दौरे पर जाएगी, जहां पहले वो आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में 2 T20I मुकाबला खेलेगी। पहला मैच 26 जून और दूसरा 28 जून को खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड का रुख करेगी, जहां उसे पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इंग्लैंड दौरे का आगाज एक जुलाई से होगा।
