इमरान खान की कप्तानी में क्यों खेलना चाहते थे शोएब अख्तर, करियर में किस बात का पछतावा

Shoaib Akhtar on Imran Khan: शोएब अख्तर ने अब पाकिस्तान को वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान ​​इमरान खान को लेकर एक बड़ी बात कही है। अख्तर का कहना है कि अगर उन्हें इमरान खान की कप्तानी में खेलने का मौका मिलता तो वह टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट हासिल कर सकते थे।

Shoaib Akhtar on Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपनी गेंदबाजी से दुनियाभर के बल्लेबाजों में खौफ पैदा किया था। अख्तर जब गेंद लेकर बैट्समैन की तरफ आते थे तो बड़े-बड़े बल्लेबाज कांप उठते थे। वह आज भी दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज माने जाते हैं। शोएब अख्तर ने 2003 के वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ केपटाउन में 161.3 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंककर दुनिया को हैरान कर दिया था। इस गेंद को फेंके हुए 23 साल से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन आज तक उनसे तेज गेंद कोई फेंक नहीं पाया है।

Imran Akhtar (1)

इमरान खान शोएब अख्तर (फोटो साभार- AI)

इमरान खान को लेकर कह दी बड़ी बात

शोएब अख्तर ने अब पाकिस्तान को वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान इमरान खान को लेकर एक बड़ी बात कही है। अख्तर का कहना है कि अगर उन्हें इमरान खान की कप्तानी में खेलने का मौका मिलता तो वह टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट हासिल कर सकते थे। अपनी पीढ़ी के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में शुमार शोएब अख्तर ने अपने करियर में 46 टेस्ट मैच खेले। इन मैचों में उन्होंने कुल 178 विकेट अपने नाम किए थे। उन्होंने साल 2011 में भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। गौरतलब है कि उस समय पाकिस्तान के तत्कालीन कप्तान शाहिद अफरीदी के साथ उनकी मतभेद की खबरें सामने आई थीं।

End of Feed