सनराइजर्स हैदराबाद ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान, पूरे सीजन से बाहर हुआ यह भारतीय

SRH Squad: आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को बड़ा झटका लगा है। भारतीय तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। हैदराबाद ने रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है।

SRH Squad Update: सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को चोटिल तेज गेंदबाज शिवम माही की जगह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी मैचों के लिए अंडर-19 स्टार आर-एस अंबरीश को अपनी टीम में शामिल किया। आईपीएल ने एक बयान में कहा, ’’दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज मावी ग्रोइन चोट के कारण इस सीजन से बाहर हो गए हैं। ’’ ऑलराउंडर अंबरीश इस साल की शुरुआत में विश्व कप जीतने वाली भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा थे। वह इस टूर्नामेंट में भारतीय अंडर-19 के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे जिसमें उनके नाम 11 विकेट थे। अंबरीश दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज और बाएं हाथ के बल्लेबाज़ हैं। वह सनराइजर्स हैदराबाद में 30 लाख रुपये में शामिल होंगे।

Sunrisers Squad Update

सनराइजर्स हैदराबाद (साभार-X)

शानदार लय में सनराइजर्स हैदराबाद

आईपीएल 2026 की बात करें तो लगातार 5 मुकाबला जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शानदार फॉर्म में है। वर्तमान में हैदराबाद की टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पोजिशन पर है। 9 मैच खेल चुकी हैदराबाद ने 6 मुकाबला जीता है जबकि केवल 3 मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वर्तमान में SRH की टीम 12 प्वाइंट पर है और उसके पास प्लेऑफ में पहुंचने के साथ-साथ टॉप-2 में फिनिश करने का मौका है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हैदराबाद को कम से कम 16 अंक चाहिए होंगे।

End of Feed