चेतन शर्मा का इस्तीफा! अब कौन होगा नया मुख्य चयनकर्ता?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 17, 2023, 11:56 AM IST

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिव सुंदर दास का चेतन शर्मा के इस्तीफे के बाद बीसीसीआई का मुख्य चयनकर्ता बनना लगभग तय है।

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज और बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने स्टिंग ऑपरेशन विवाद के बाद आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चेतन शर्मा को 7 जनवरी, 2023 को बीसीसीआई द्वारा गठित नई चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। लेकिन 40 दिन बाद उनकी किस्मत के सितारे बदल गए और लगातार दूसरी बार अप्रत्याशित रूप से चयन समिति में शामिल किए जाने के बाद उनका कार्यकाल विवाद के साथ खत्म हो गया।

Shiv-Sunder-Das

शिव सुंदर दास

समिति में बचे हैं ये चार सदस्य

चेतन शर्मा के साथ बीसीसीआई की नई सीनियर सिलेक्शन कमिटी में पूर्व सलामी बल्लेबाज शुव सुंदर दास, सलिल अंकोला, सुब्रतो बनर्जी और सिद्धार्थ शरद को शामिल किया गया था। ऐसे में अब सबसे ज्यादा अनुभवी चेतन शर्मा के इस्तीफा देने के बाद चयन समिति की कमान सबसे अनुभवी शिव सुंदर दास के हाथो में आ जाएगी। दास के पास भारत के लिए 23 टेस्ट और 4 वनडे खेलने का अनुभव है।

समिति के सदस्यों को है इतना अनुभव

दास के अलावा चयन समिति में शामिल सलिल अंकोला(1 टेस्ट, 20 वनडे),सुब्रतो बनर्जी (1 टेस्ट 6 वनडे), सिद्धार्थ शरद( 139 प्रथम श्रेणी मैच) को दास से कम अनुभव है। ऐसे में पांच से चार सदस्यों वाली चयन समिति को मुश्किल स्थिति में अब टीम चयन करना होगा।

बीसीसीआई करेगा नए चीफ सिलेक्टर का ऐलान

बीसीसीआई के यस मैन माने जाने के वाले चेतन शर्मा के जाने के बाद टीम चयन भी थोड़ा मुश्किल हो जाएगा। उनके सामने पहला असाइन्मेंट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाकी बचे दो टेस्ट के लिए टीम चुनना होगा। दिल्ली में दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो चुका है। ऐसे में एक दो दिन में नए सिरे से चयनसमिति के गठन के आधिकारिक तौर पर बीसीसीआई द्वारा ऐलान के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी के दो टेस्ट मैच के लिए टीम का ऐलान भी हो जाएगा।

End of Feed