क्रिकेट

स्टिंग ऑपरेशन विवाद के बाद मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने दिया इस्तीफा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 17, 2023, 11:31 AM IST

स्टिंग ऑपरेशन विवाद के सामने आने के बाद बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Image

चेतन शर्मा

नई दिल्ली: एक टीवी चैनल द्वारा हाल ही में किए गए स्टिंग ऑपरेशन में फंसने के बाद बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शुक्रवार को अपना इस्तीफा आधिकारिक तौर पर बीसीसीआई महासचिव जय शाह को भेज दिया है। खबर आ रही है कि उनका इस्तीफा बोर्ड ने मंजूर कर लिया है।

40 दिन में खत्म हुआ कार्यकाल

टी20 विश्व कप 2022 में टीम इंडिया के सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद चेतन शर्मा की अध्यक्षता वाली बीसीसीआई ने चयनसमिति को बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद 7 जनवरी 2023 को नए सिरे से समिति का गठन हुआ तो शर्मा को बरकरार रखा गया। लेकिन इस बार 40 दिन बाद उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा है।

शर्मा ने स्टिंग ऑपरेशन में दिए कई विवादित बयान

जी न्यूज द्वारा गेम ओवर नाम से किए गए स्टिंग ऑपरेशन में चेतन शर्मा ने बहुत से विवादित बयान दिए थे। उन्होंने टीम इंडिया के मौजूदा खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने सौरव गांगुली और विराट कोहली के बीच विवाद को लेकर भी खुलासे किए थे। शर्मा ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच मतभेद की बात भी स्वीकार की थी।चेतन शर्मा के इस्तीफे पर बीसीसीआई ने खबर लिखे जाने तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।

(डेवलपिंग स्टोरी)

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article