ICC Elite Panel of Umpires: नितिन मेनन पैनल में बरकरार, पहली बार बांग्लादेशी अंपायर की हुई एंट्री

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 28, 2024, 07:19 PM IST

आईसीसी ने अंपायर्स के नए पैनल का ऐलान कर दिया है। भारत के नितिन मेनन लगातार पांचवें साल अपनी जगह बनाए रखने में सफल हुए हैं। वहीं शरफुद्दौला इब्ने शाहिद एलीट पैनल में शामिल होने वाले पहले बांग्लादेशी अंपायर बने।

दुबई: भारत के नितिन मेनन लगातार पांचवीं बार अंपायरों के आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) एलीट पैनल में शामिल हुए जबकि बांग्लादेश के शरफुद्दौला इब्ने शाहिद इस सूची में जगह बनाने वाले अपने देश के पहले अंपायर बने। इंदौर के मेनन 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान में एलीट पैनल में शामिल हुए थे। वह गुरुवार को 2024-25 सत्र के लिए जारी आईसीसी की 12-सदस्यीय अंपायरों की सूची में एकमात्र भारतीय बने हुए हैं।

Sharfuddoula Ibne Shahid

शरफुद्दौला इब्ने शाहिद (साभार ICC)

लगातार पांचवें साल मेनन हुए पैनल में शामिल

एस रवि और पूर्व स्पिनर एस वेंकटराघवन के बाद एलीट पैनल का हिस्सा बनने वाले वह केवल तीसरे भारतीय हैं। रवि ने 33 जबकि वेंकटराघवन ने 73 टेस्ट में मैदानी अंपायर की भूमिका निभाई है। मेनन 23 टेस्ट, 58 वनडे और 41 टी20 (कुल मिलाकर 122 मैच) में मैदानी अंपायर रहे हैं। उम्मीद है कि वह अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप के दौरान वेंकटराघवन के 125 मैचों में अंपायरिंग करने के भारतीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे। मेनन ने पिछले साल एशेज में अंपायरिंग करने का अपना सपना भी साकार किया था।

End of Feed