इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद बदलेगा पाकिस्तान का टेस्ट कप्तान! इनके हाथ आ सकती है कमान

इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में पाकिस्तान की करारी हार के बाद कप्तान शान मसूद के सिर पर तलवार लटक गई है। पीसीबी की नई चयन समिति उन्हें कप्तानी से हटाए जाने का ऐलान कर सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शान मसूद के हाथों से छिन सकती है टेस्ट टीम की कमान
  • रिजवान और सलमान अली आगा हो सकते हैं नए कप्तान
  • शुक्रवार को चयन समिति की बैठक में होगा फैसला

मुल्तान: घरेलू सरजमीं पर बांग्लादेश के खिलाफ 0-2 के अंतर से करारी हार का सामना करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज के पहले टेस्ट में करारी हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान को इंग्लैंड ने मुल्तान में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पारी और 47 रन के अंतर से पटखनी दी। सबसे दुखद बात यह है कि पहली पारी मं 556 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद पाकिस्तान को पारी के अंतर से हार मिली है। ऐसा टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ है।

Shan Masood

शान मसूद

बदल सकता है टेस्ट टीम का कप्तान

घर पर लगातार टेस्ट मैच में हार के बाद अब शान मसूद की कप्तानी पर तलवार लटक गई है। पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज के मुताबिक शुक्रवार को (आज) लाहौर में पीसीबी की चयन समिति की बैठक होनी है जिसमें मसूद के बतौर टेस्ट कप्तान भविष्य पर फैसला होगा। रिपोर्ट के मुताबिक इस बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते हैं जिसमें नए टेस्ट कप्तान की नियुक्ति भी शामिल है।

End of Feed