क्रिकेट

टीम हारी पर सबसे तेज गेंद फेंकने वाली शबनीम इस्माल ने रच दिया इतिहास

दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने इतिहास रच दिया। इस्माइल ने स्पेल की पहली ही गेंद पर इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज एमी जोन्स को आउट कर टूर्नामेंट में अपना 50वां विकेट पूरा किया।

Image

शबनिम इस्माइल (साभार-X)

दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने गुरुवार को द ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के दौरान महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में 50 विकेट पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाली पहली गेंदबाज हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के अपने 38वें मुकाबले में यह कारनामा किया। इस्माइल ने स्पेल की पहली ही गेंद पर इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज एमी जोन्स को आउट कर टूर्नामेंट में अपना 50वां विकेट पूरा किया।

37 वर्षीय इस्माइल को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए केवल एक विकेट की जरूरत थी और उन्होंने पहले ही ओवर में हासिल किया। उन्होंने पारी के अंत में एक और विकेट लेकर महिला टी20 विश्व कप में सर्वकालिक विकेट लेने वालों की सूची में टॉप पर अपनी जगह और मजबूत कर ली। अब टी20 वर्ल्ड कप में उनके विकेट की संख्या 51 हो गई। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मेगन शूट रिकॉर्ड तोड़ा जो 48 विकेट के साथ लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।

ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिस पेरी 44 विकेटों के साथ महिला टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, उनके बाद इंग्लैंड की अन्या श्रबसोल 41 विकेटों के साथ और दक्षिण अफ्रीका की मारिजेन काप 39 विकेटों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें- भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम

साउथ अफ्रीका को मिली हार

मैच की बात करें तो, इंग्लैंड ने इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका पर 40 रनों की शानदार जीत के साथ आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। कप्तान नैट सीवर ब्रंट के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत मेजबान टीम ने शुरुआती झटकों के बाद शानदार प्रदर्शन किया। इंग्लैंड टूर्नामेंट में अब तक अजेय है और मेजबान टीम के रूप में आयोजित महिला विश्व कप, टी20 या वनडे में कभी भी घर पर उसे हार नहीं मिली है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article