IND vs AUS ODI Full Squad 2023: वनडे सीरीज शुरू होने से पहले देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम लिस्ट

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 17, 2023, 10:59 AM IST

India (IND) vs Australia (AUS) ODI Squad, Players List 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। इसकी शुरुआत 17 मार्च को मुंबई में होगी। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा।

India (IND) vs Australia (AUS) ODI Squad 2023: टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद अब भारतीय टीम वनडे सीरीज को अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम ने अपनी टीम तैयारी की है, जो कंगारुओं की टीम से सामना करने उतरेगी। इस सीरीज से पहले दोनों टीमों के कई स्टार खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो गए हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला 17 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज (बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी) में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था। दोनों टीमों के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला ड्रॉ रहा था।

Indian cricket Team

भारतीय खिलाड़ी प्रैक्टिस करते हुए। (फोटो - बीसीसीआई के ट्विटर से)

रोहित नहीं खेलेंगे पहला वनडे

भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में खेलने नहीं उतरेंगे। उनकी अनुपस्थिति में हार्दिक पंड्या को टीम की कमान सौंपी गई है। पिछले साल घुटने की सर्जरी कराने के बाद ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की वनडे टीम में वापसी हुई है। इस सीरीज में टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी नहीं दिखेंगे। इसके अलावा पीठ दर्द के कारण अहमदाबाद में चौथे टेस्ट में बल्लेबाजी नहीं करने वाले श्रेयस अय्यर भी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

End of Feed