SCO vs NAM: स्कॉटलैंड ने नामीबिया को हराया, प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ टॉप पर पहुंची

Scotland vs Namibia Highlights: स्कॉटलैंड ने नामीबिया के खिलाफ कड़ी टक्कर वाले मैच में जीत हासिल कर ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।स्कॉटलैंड की जीत ने अब इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को क्वालीफाई करने के लिए मुश्किल स्थिति में डाल दिया है।

Scotland vs Namibia Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 12वें मैच में स्कॉटलैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नामाबिया को 5 विकेट से मात दे दी है। ये उनकी इस अफ्रीकी देश के खिलाफ टी20ई में पहली जीत है। इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद स्कॉटलैंड ने ग्रुप में चीजें दिलचस्प बना दी हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया भी शामिल है। स्कॉटलैंड की जीत ने अब इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को क्वालीफाई करने के लिए मुश्किल स्थिति में डाल दिया है और दोनों टीमों पर दबाव बढ़ गया है। स्कॉटलैंड फिलहाल इस ग्रूप में टॉप पर मौजूद है।

Scotland cricket team

स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम

ब्रिजटाउन में बादल छाए लेकिन ऐसी परिस्थितियों में भी टॉस जीतकर नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनके कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 31 गेंदों पर 52 रनों की शानदार पारी खेलकर नामीबिया को केंसिंग्टन ओवल में 155/9 के कुल स्कोर तक पहुंचाया। स्कॉटलैंड का गेंदबाजी आक्रमण शुरू से ही तेज रहा उन्होंने ब्रैड व्हील ने जेपी कोट्ज को शून्य पर आउट कर दिया और इसके बाद निरंतर अंतराल पर विकेट लेते गए।

End of Feed