PAK vs BAN: साउद शकील ने स्मिथ और कोहली को पछाड़ा, अब केवल डॉन ब्रैडमैन से पीछे

Saud Shakeel record: पाकिस्तान के सऊद शकील ने गुरुवार को रावलपिंडी में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतक के बाद बल्लेबाजी औसत में जबरदस्त उछाल देखा। उन्होंने मुश्किल घड़ी में आकर शतक जड़ा और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। वे कोहली और स्टीव स्मिथ से भी आगे निकल गए हैं।

Saud Shakeel record: बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के उप-कप्तान साउद शकील ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को मुरीद बना लिया है। उन्होंने मुश्किल घड़ी में आकर शतक जड़ा और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। इस पारी के चलते उनका औसत भी काफी शानदार हो गया है। ग्लादेश के खिलाफ शानदार शतक के बाद बल्लेबाजी औसत में जबरदस्त उछाल देखा, जो कम से कम 10 टेस्ट पारी खेलने वाले मौजूदा टेस्ट बल्लेबाजों में दूसरे सबसे अधिक हैं।

saud shakeel

साउद शकील (फोटो- AP)

शकील ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की। पहली पारी में शकील ने 261 गेंदों में 141 रन बनाए। उनकी पारी में नौ चौके शामिल थे और रन 54.02 की स्ट्राइक रेट से आए। शकील ने अपने टेस्ट बल्लेबाजी औसत को 65.17 तक बढ़ाया, जो कम से कम 10 पारी खेलने वाले मौजूदा टेस्ट बल्लेबाजों में दूसरा सबसे अधिक है।

End of Feed