टूट गया सरफराज के सब्र का बांध, टीम इंडिया में ना चुने जाने पर बोले-क्यों करनी चाहिए मेहनत

सरफराज खान के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया। सोमवार को रणजी ट्रॉफी मैच के बाद जब पत्रकारों ने उनसे टीम इंडिया में ना चुने जाने पर सवाल किया तो वह खुद को रोक नहीं पाए और फूट पड़े।

टीम इंडिया से लगातार नजरअंदाज किए जाने के बाद आखिरकार सरफराज खान के सब्र का बांध टूट गया। भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज सरफराज ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय टीम प्रबंधन उन्हें फिलहाल केवल घरेलू परिस्थितियों में टेस्ट क्रिकेट के लिए ही उपयोगी मान रहा है। रेलवे के खिलाफ रणजी मैच में 55 गेंद में शतक जड़ने वाले सरफराज ने विदेशी दौरों पर टीम में जगह नहीं मिलने पर भी सवाल उठाए और कहा कि उन्होंने भारत के बाहर भी रन बनाए हैं।

sarfaraz khan

सरफराज खान (साभार-X)

रेलवे के खिलाफ मुंबई के रणजी ट्रॉफी मुकाबले के पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद सरफराज ने पत्रकारों से कहा, ’’जब मैं भारतीय टीम के साथ था तो मैंने यही सुना कि वे मुझे भारतीय परिस्थितियों में खेलने के लिए ज्यादा देख रहे हैं। किसी चयनकर्ता ने हालांकि मुझसे सीधे तौर पर ऐसा नहीं कहा है।’’

End of Feed