सरफराज खान के शतक से ड्राइविंग सीट पर मुंबई, हरियाणा ने चंडीगढ़ को हराया

सरफराज खान का शानदार प्रदर्शन जारी है। हिमाचल के खिलाफ सरफराज ने शतकीय पारी खेली। दिन का खेल समाप्त होने तक आकाश आनंद 152 गेंद में 58 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे थे।

सरफराज खान के नाबाद 139 रन की बदौलत मुंबई ने सोमवार को यहां रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी मुकाबले के दूसरे दिन हिमाचल प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में चार विकेट पर 398 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। हिमाचल प्रदेश की पहली पारी 140 रन पर सिमट गई थी। इस तरह मुंबई ने पहली पारी के आधार पर 258 रन की बढ़त हासिल कर ली है। सरफराज ने 213 गेंद की अपनी नाबाद पारी में 18 चौके लगाए। दिन का खेल समाप्त होने तक आकाश आनंद 152 गेंद में 58 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे थे। दोनों पांचवें विकेट के लिए नाबाद 176 रन की साझेदारी कर चुके हैं।

sarfaraz khan

सरफराज खान (साभार-X)

रविवार को 12 रन पर नाबाद रहे मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड ने 188 गेंद में 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 87 रन बनाए। मुशीर खान ने भी 57 रन का योगदान दिया। मुंबई ने सोमवार को दिन की शुरुआत दो विकेट पर 107 रन से की और 87 ओवर में दो विकेट गंवाकर 291 रन जोड़े। रोहतक में हरफनमौला खिलाड़ी निशांत सिंधू ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया जिससे हरियाणा ने चंडीगढ़ को दो दिन के भीतर पारी और 24 रन से हरा दिया।

End of Feed