बटलर के जाने का राजस्थान रॉयल्स में पर क्या असर, खुद कप्तान ने शेयर की दिल की बात

Sanju Samson On Jos Buttler: संजू सैमसन ने जोस बटलर और राजस्थान रॉयल्स के बॉडिंग को लेकर बात की है। इस बार बटलर गुजरात की ओर से खेलेंगे। सैमसन और बटलर ने सात साल तक रॉयल्स की पारी की शुरुआत की लेकिन टीम ने पिछले साल लीग की बड़ी नीलामी से पहले इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को रिटेन नहीं किया।

Sanju Samson On Jos Buttler: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने इंडियन प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों को रिलीज (टीम के साथ बरकरार नहीं रहना) करने के नियम को खत्म करने की वकालत करते हुए कहा कि वह अब तक दिग्गज जोस बटलर के टीम का हिस्सा नहीं होने से उबर नहीं सके हैं।

Jos Buttler

जोस बटलर और संजू सैमसन (साभार-X)

सैमसन और बटलर ने सात साल तक रॉयल्स की पारी की शुरुआत की लेकिन टीम ने पिछले साल लीग की बड़ी नीलामी से पहले इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को रिटेन नहीं किया।

End of Feed