मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने पहला The Hundred खिताब जीता, तो टीम के सह-मालिक संजीव गोयनका हुए गदगद, लिखा खास संदेश

Co-Owner Sanjeev Goenka Applauds MSG On Becoming The Hundred Champions: आईपीएल में संजीव गोयनका की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स अब तक एक भी बार खिताब के करीब नहीं पहुंच सकी है, लेकिन इंग्लैंड में हुए द हंड्रेड टूर्नामेंट में उनकी टीम मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने अपना पहला खिताब जीता तो संजीव गोयनका की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने अपनी टीम और इस सफलता की जमकर तारीफ की है।

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (MSG) के सह-मालिक संजीव गोयनका ने अपनी टीम के पहला 'मेन्स हंड्रेड' खिताब जीतने पर खुशी जताई और इस कैंपेन को "पहले मैच से लेकर आखिरी मैच तक टीम की कोशिश" बताया। रविवार को लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स को पांच विकेट से हराकर मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (MSG) ने अपना पहला 'मेन्स हंड्रेड' खिताब जीता। इसमें टिम सीफर्ट की ज़बरदस्त हाफ-सेन्चुरी ने अहम भूमिका निभाई।

Sanjeev Goenka Praises Jos Buttler Led MSG On Winning First The Hundred Title

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने पहली बार द हंड्रेड खिताब जीता तो गदगद हुए सह-मालिक संजीव गोयनका (X/DrSanjeevgoenka)

X पर पोस्ट करते हुए गोयनका ने लिखा, "अपने पहले ही सीज़न में चैंपियन! मैनचेस्टर सुपर जायंट्स लॉर्ड्स में क्या शानदार रात रही, सुपर जायंट्स परिवार के हम सभी के लिए यह गर्व का पल है। यह पहले मैच से लेकर आखिरी मैच तक टीम की कोशिश थी। टिम, क्या शानदार पारी खेली। नूर, गेंदबाज़ी में बेहतरीन स्पेल और जरूरत के समय विकेट लिए।"

End of Feed