IPL 2025: 'उन्हें सबकुछ झोंकना होगा..' खराब फॉर्म से गुजर रहे रोहित शर्मा को संजय मांजरेकर ने दी हिदायत

Rohit Sharma Bad Form: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। वे पहले दो मैचों में 5 रन भी नहीं बना पाए हैं और उनके इसी हाल पर संजय मांजरेकर ने बयान जारी किया है और हिटमैन को हिदायत भी दी है।

Rohit Sharma Bad Form: पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने रोहित शर्मा के मौजूदा फॉर्म की गंभीर तस्वीर पेश करते हुए कहा कि इस सीनियर बल्लेबाज के हाथ से चीजें फिसलती जा रही हैं जो अपने करियर के उस मुकाम पर पहुंच गए हैं जहां उन्हें हर सुबह अपना सब कुछ झोंकना होगा।

Rohit sharma pti (1)

रोहित शर्मा (फोटो- PTI)

मुंबई इंडियन्स का यह स्टार बल्लेबाज मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती दो मैच में फ्लॉप रहा और शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ टीम के पिछले मैच में आठ रन ही बना पाया।मांजरेकर ने ‘जियोस्टार’ से कहा, ‘‘रोहित शर्मा स्पष्ट रूप से एक दौर से गुजर रहे हैं। वे तीन-चार साल पहले वाले रोहित शर्मा नहीं हैं। वे अपने करियर के उस पड़ाव पर हैं जहां उन्हें हर सुबह अपना सब कुछ झोंकना होगा- कड़ी ट्रेनिंग करनी होगी और अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर होना होता है क्योंकि चीजें उनके हाथ से फिसल रही हैं। वह अब भी अपनी नैसर्गिक प्रतिभा पर भरोसा कर रहे हैं।’’

End of Feed