'आक्रामकता दिखानी है तो अपने बराबर की टीमों को निशाना बनाएं', पाक को हराने वाली अंडर-19 भारतीय टीम पर संजय मांजरेकर के तीखे बोल

Sanjay Manjrekar Controversial Statement: कमेंटेटर व पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ एक विकेट से मिली रोमांचक जीत के बाद भारतीय अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों के जश्न पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर खिलाड़ियों को मैदान पर आक्रामकता दिखानी है तो उन्हें ’अपने बराबर की टीमों’ के खिलाफ ऐसा करना चाहिए।

भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ एक विकेट से मिली रोमांचक जीत के बाद भारतीय अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों के जश्न पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर खिलाड़ियों को मैदान पर आक्रामकता दिखानी है तो उन्हें ’अपने बराबर की टीमों’ के खिलाफ ऐसा करना चाहिए।

Sanjay Manjrekar Controversial Statement On India U19 Team Win Against Pak U19 Team

संजय मांजरेकर (X)

भारत ने आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के नौ विकेट पर 337 रन के जवाब में एक विकेट शेष रहते जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। हालांकि जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों के जश्न पर मांजरेकर ने सोशल मीडिया के जरिए तीखी प्रतिक्रिया दी। मांजरेकर ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पाकिस्तान को 'आसान और कमजोर निशाना' बताते हुए सुझाव दिया कि भारत को अपनी आक्रामकता ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसी टीमों के खिलाफ दिखानी चाहिए।

End of Feed