टीम इंडिया की करारी शिकस्त के बाद संजय मांजरेकर ने कर दी बड़ी मांग, कहा- IPL के आधार पर नहीं करें चयन

भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने ब्रिटेन के दौरे में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में मिली हार के लिए खिलाड़ियों को दोष देने के बजाय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का आग्रह किया। मांजरेकर ने कहा कि टीम का चयन आईपीएल के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने ब्रिटेन के दौरे में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में मिली हार के लिए खिलाड़ियों को दोष देने के बजाय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का आग्रह किया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि टीम का चयन आईपीएल के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए।

Sanjay Manjrekar

संजय मांजरेकर ने कर दी बड़ी अपील। फाइल फोटो

मांजरेकर ने एक्स हैंडल पर लिखा, विदेशी धरती पर मिली इस पराजय के लिए खिलाड़ियों को आसानी से जिम्मेदार ठहराया जा सकता है लेकिन मुझे लगता है कि उन लोगों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए जिन्होंने आईपीएल को बल्लेबाजों के लिए अनुकूल बना दिया है जिससे भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव पड़ता है।

End of Feed