भारत-श्रीलंका मैच के दौरान लाइव टीवी पर भिड़ गए कमेंटेटर संजय मांजरेकर और मुरली कार्तिक, वीडियो हुआ वायरल

Sanjay Manjrekar And Murali Karthik Engage In War Of Words: गाले में जारी भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट मैच के दौरान कमेंट्री पैनल में मौजूद दो पूर्व भारतीय क्रिकेटरों के बीच अच्छी-खासी कहासुनी हो गई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर और मुरली कार्तिक के बीच शब्दों के ऐसे बाण चले कि फैंस भी हैरान रह गए और वीडियो वायरल हो गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट मैच
  • लाइव टीवी कार्यक्रम में मांजरेकर और कार्तिक के बीच नोकझोंक
  • दोनों कमेंटेटरों की बातचीत का वीडियो वायरल

क्रिकेट मैचों के दौरान कई बार कमेंट्री बॉक्स और उससे इतर मैच के दौरान होने वाले लाइव कार्यक्रमों में कई बार क्रिकेट एक्सपर्ट व पूर्व दिग्गज खिलाड़ी आपस में नोकझोंक करते नजर आए हैं। एक बार फिर वही नजारा भारत और श्रीलंका के बीच गाले में चल रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन दिखाई दिया। कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर और मुरली कार्तिक के बीच तीखी बहस हो गई। यह बातचीत तब खराब हो गई जब कार्तिक ने मांजरेकर के 'पाउट' (होंठों को आगे निकालने के अंदाज) पर टिप्पणी की। ब्रेक के दौरान कार्तिक ने कहा, "यहां मौजूद सभी लोगों की ओर से एक विनम्र और बड़ी गुज़ारिश है, आपका पाउट 'सदी का सबसे बेहतरीन पाउट' है, लेकिन इसकी वजह से हम समझ नहीं पाते कि आप क्या कह रहे हैं। इसलिए, कृपया इस पाउट को कम करें।"

IND vs SL, Sanjay Manjrekar And Murali Karthik engage in War of Words During Live TV Telecast

मुरली कार्तिक और संजय मांजरेकर के बीच हुई नोकझोंक (Instagram/muralikartik/sanjaysphotos)

संजय मांजरेकर को ये टिप्पणी रास नहीं आई और उन्होंने कार्तिक को जवाब देते हुए सीधे कैमरा पैनल में बैठे हुए अजिंक्य रहाणे की ओर घुमाने को कहा, जो पहली बार टेस्ट मैच की कमेंट्री कर रहे हैं। रहाणे ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है।

End of Feed