IPL 2024: ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स में हुई संजय बांगड़ की वापसी, मिली बड़ी जिम्मेदारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 8, 2023, 08:29 PM IST

Sanjay Banger returns to Punjab Kings: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स की टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। आरसीबी के कोच रहे संजय बांगड़ की पंजाब की टीम में एंट्री हो गई है।

चंडीगढ़: पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र के लिए अपना क्रिकेट विकास प्रमुख नियुक्त किया।पूर्व भारतीय आल राउंडर 2014 में फ्रेंचाइजी के सहायक कोच थे जब टीम उप विजेता रही थी। अगले दो सत्र में वह मुख्य कोच थे जब टीम तालिका में निचले स्थान पर रही थी।

Sanjay Bangar

संजय बांगड़ (फोटो- BCCI/IPL)

बांगड़ टीम के मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस के साथ मिलकर काम करेंगे और दोनों 19 दिसंबर को दुबई में होने वाली आईपीएल नीलामी के लिए योजना बनायेंगे।बांगड़ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बल्लेबाजी सलाहकार थे जिसके बाद अगले दो साल के लिए उन्हें टीम का मुख्य कोच नियुक्त कर दिया गया।पंजाब किंग्स ने पांच खिलाड़ियों को रिलीज किया है जिसमें तमिलनाडु के शाहरूख खान भी शामिल हैं।

End of Feed