क्रिकेट

India U-19 vs Afghanistan U-19 Highlights: अंडर-19 एशिया कप में भारत का विजयी आगाज, अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा

India U-19 vs Afghanistan U-19 Live score highlights: अंडर-19 एशिया कप 2023 में शुक्रवार को दूसरे मुकाबले में भारत और अफगानिस्तान के बीच भिड़ंत हुई। दुबई में आयोजित मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की है।

Image

भारत अंडर-19 टीम (फोटो- BCCI)

India U-19 vs Afghanistan U-19 Highlights: दुबई में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप 2023 में शुक्रवार को दूसरे मैच में भारत और अफगानिस्तान की टीम के बीच भिड़ंत हुई। इस मुकाबले में टीम इंडिया शुरुआत से ही हावी रही और अंत में अफगानिस्तान को 7 विकेट से करारी हार दे दी। मैच में भारत की जीत के हीरो अर्शिन कुलकर्णी रहे जिन्होंने 70 रनों की शानदार पारी खेली। ये भारत का इस टूर्नामेंट का पहला मैच था और इसे जीतने के बाद टीम ने विजयी आगाज किया है। वहीं अफगानिस्तान की टीम को अगले मैच में पूरे दमखम के साथ उतरना होगा।

मैच में टीम इंडिया की कप्तानी उदय सहारन कर रहे थे जिन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अफगानिस्तान की टीम ने अच्छी शुरुआत के बाद लगातार विकेट खोए और केवल 173 रन ही बना पाए। वहीं इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भरतीय टीम ने इसे 37.3 ओवर में चेज कर लिया।

अच्छी शुरुआत के बाद पत्तों की तरह बिखरी अफगानिस्तान की टीम

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम जमशेद जादरान ने अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि उनके साथ कोई भी बल्लेबाज लंबे समय तक नहीं खड़ा रहा। अंत में जमशेद भी 41 रन बनाकर चलते बने। उनके अलावा रहमानुल्लाह जुरमाती और मोहम्मद यूनस ने भी 25 से ज्यादा रन बनाए लेकिन वे टीम के स्कोर को आगे नहीं ले जा पाए।

अर्शिन कुलकर्णी ने खेली मैच विनिंग पारी

इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले 10 ओवर के भीतर ही आदर्श सिंह और रुद्र पटेल का विकेट गंवा दिया। हालांकि अर्शिन कुलकर्णी ने एक छोर से पारी को संभाले रखा। उन्होंने 70 रन बनाए और टीम को जीत की ओर ले गए। अर्शिन का मुशहीर खान ने भी शानदार साथ निभाया। इन दोनों ने मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की और भारत को अपने पहले मैच में जीत दिलाकर ही मैदान के बाहर गए।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article