क्रिकेट

WPL Auction 2024 Live Streaming: महिला खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बरसात, यहां देख सकते हैं फ्री में लाइव ऑक्शन

WPL Auction 2024 Live Streaming, Women's Premier League Auction Watch Online free: (वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 ऑक्शन का सीधा प्रसारण): वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 के लिए ऑक्शन का आयोजन शनिवार को मुंबई में किया जा रहा है।

Image

वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 ऑक्शन (फोटो- BCCI)

WPL 2024 Live Streaming, Women's Premier League Auction Watch Online: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन का लाइव ऑक्शन आज यानी 9 दिसंबर को होने वाला है। माया नगरी यानी मुंबई में दोपहर 3 बजे से ऑक्शन का आगाज होगा। इस दौरान कई खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात होगी तो कई खिलाड़ियों को निराश भी हाथ लग सकती है। ऑक्शन के लिए कुल 165 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इन खिलाड़ियों में से सिर्फ 30 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके खिलाड़ियों में 104 भारतीय और 61 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

इस नीलामी में 56 कैप्ड खिलाड़ियों और 109 अनकैप्ड खिलाड़ियों पर बोली लग सकती है। डब्ल्यूपीएल का दूसरा संस्करण संभवत: आईपीएल से पहले फरवरी-मार्च में आयोजित किया जाएगा। डब्ल्यूपीएल का पहला सीजन केवल एक शहर में आयोजित किया गया था। हालांकि इस बार ये मुंबई और बैंगलोर दोनों में संयुक्त रूप से हो सकता है। इस ऑक्शन को भारत में घर बैठै आसानी से देख सकते हैं।

कब और कितनी बजे शुरू होगा डब्ल्यूपीएल का ऑक्शन? (WPL 2024 Auction Timings)

वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन 9 दिसंबर को 3 बजे से शुरू होगा।

कहां आयोजित किया जाएगा ऑक्शन? (WPL Auction 2024 Venue)

वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन का आयोजन मुंबई में किया जाने वाला है।

WPL 2024 ऑक्शन को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (WPL Auction 2024 Live Telecast)

वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन को आप टीवी पर स्पोर्ट्स 18 पर देख सकते हैं।

WPL 2024 ऑक्शन को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (WPL Auction 2024 Live Streaming)

वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 के ऑक्शन को मोबाइल पर जियो सिनेमा एप पर फ्री में देखा जा सकता है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुन... और देखें

End of Article