मैथ्यू हेडेन ने क्यों कहा, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए भारत दौरे पर परेशानी की वजह बनेगा सैंडपेपरगेट मामला

मैथ्यू हेडेन ने कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए भारत दौरे पर अगले साल खेली जाने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान सैंडपेपरगेट विवाद परेशानी की वजह बन सकता है। जानिए क्यों?

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने कहा है कि ’सैंडपेपरगेट’ से संबंधित सवालों पर पैट कमिंस का जवाब नहीं देने का फैसला भारत के आगामी दौरे में ’बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी’ के दौरान बड़ा मुद्दा बन सकता है। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय मीडिया और विरोधी टीम को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को असहज करने का मौका मिलेगा।

Matthew Hayden and pat Cummins

मैथ्यू हेडेन और पैट कमिंस

कमिंस ने हाल में 70 मिनट की प्रेस कांफ्रेंस में 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए विवादित 'गेंद से छेड़छाड़' मामले को लेकर अपना पक्ष और उससे जुड़ी यादें साझा की थीं। हालांकि न्यू साउथ वेल्स के इस तेज गेंदबाज ने बाद में साफ कर दिया था कि वह इस विवाद पर आगे कोई सवाल नहीं लेंगे। हेडन ने जियोस्टार से बातचीत में कहा,'पैट कमिंस ने मूल रूप से उस्मान ख्वाजा को मुश्किल में डाल दिया है। उन्होंने अपनी दोस्ती से जुड़े बेहद निजी मुद्दों को उठाया है। उन्होंने उस दोस्ती को कितनी सहजता से लिया गया।'

End of Feed