IPL 2024: डेब्यू मैच में बल्ले से धमाल मचाने के बाद समीर रिजवी ने बताया काम आई धोनी की सलाह

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 27, 2024, 08:02 PM IST

अपने डेब्यू मैच में बल्ले से धमाल मचाने वाले समीर रिजवी ने अपनी छोटी लेकिन प्रभावशाली पारी खेलने का श्रेय एमएस धोनी को दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • चेन्नई सुपर किंग्स के लिए समीर रिजवी ने किया डेब्यू
  • पहले मैच में खेली 6 गेंद में 14 रन की पारी
  • राशिद खान के खिलाफ पहली दो गेंद पर जड़े छक्के

चेन्नई: चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज समीर रिजवी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने पहले आईपीएल मैच में छोटी लेकिन तेज और प्रभावी पारी खेलने को श्रेय महेंद्र सिंह धोनी को देते हुए कहा कि जब वह बल्लेबाजी के लिए जा रहे थे तो भारत के इस पूर्व कप्तान ने उन्हें अपना स्वाभाविक खेल खेलने ही सलाह दी। टाइटंस के खिलाफ मंगलवार रात रिजवी ने छह गेंद में 14 रन बनाए जिसमें राशिद खान के खिलाफ दो छक्के भी शामिल हैं।

Sameer Rizvi

समीर रिजवी(साभार IPL/BCCI)

धोनी ने दी अपना नेचुरल खेल खेलने की सलाह

End of Feed