IND vs AUS 4th test: डेब्यूटेंट सैम कोंस्टास ने खोला जसप्रीत बुमराह के खिलाफ आतिशी बल्लेबाजी का राज

अपनी डेब्यू टेस्ट पारी में दुनिया के नंबर वन टेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर धुनाई करने के बाद सैम कोंस्टास ने इसका राज खोला है।

मेलबर्न: उन्नीस साल के सैम कोंस्टास ने ‘बॉक्सिंग डे’ टेस्ट में पदार्पण करते हुए यादगार शुरूआत की और भारत के खिलाफ आधुनिक समय के महान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंदों का निडरता से सामना करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। एमसीजी पर 19 वर्षीय कोंस्टास ने पदार्पण में ऐसा प्रभाव पैदा किया जो ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन उनसे चाहता था।

Sam Konstas and Jasprit Bumrah

सैम कोंस्टास और जसप्रीत बुमराह

कोंस्टास ने खेली 65 गेंद में 60 रन की पारी

कोंस्टास ने 65 गेंद में 60 रन की पारी खेली जिसमें बुमराह के पहले स्पैल में दो गगनदायी छक्के भी शामिल थे। इस ऑस्ट्रेलियाई युवा ने कहा,'मुझे लगता है कि शायद 20-30 साल पहले लोग शायद बहुत ‘डिफेंड’ करने के लिए कहते थे और लगभग पूरे दिन। लेकिन मुझे लगता है कि नयी पीढ़ी के पास नये शॉट हैं। यह मेरे लिए निश्चित रूप से रोमांचक पारी है। मुझे गेंदबाजों पर दबाव डालना पसंद है। उम्मीद है कि अगली पारी में इसका फायदा मिलेगा।

End of Feed