IND vs PAK फुटबॉल: आपस में भिड़े खिलाड़ी, कोच को दिखाया रेड कार्ड, वीडियो वायरल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jun 21, 2023, 10:59 PM IST

भारत और पाकिस्तान फुटबॉल टीम के खिलाड़ी सैफ चैंपियनशिप के बेंगलुरू में बुधवार को खेले गए मुकाबले में एक दूसरे से भिड़ गए। भारतीय कोच के ऊपर इस विवाद के बाद गाज गिरी और उन्हें रेफरी ने रेड कार्ड दिखाकर मैच से बाहर कर दिया।

बेंगलुरू: भारत और पाकिस्तान की टीमों का आमना सामना खेल के मैदान में हो और कोई विवाद ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों के बीच भिड़ंत की अपार कहानियों के बीच बुधवार को दोनों टीमों के बीच बेंगलुरू में खेले जा रहे मुकाबले में भिड़ंत हो गई। दोनों टीमों के खिलाड़ी आमने सामने आ गए थे बीच बचाव करने के लिए रेफरी दीवार बनकर खड़े हो गए। लेकिन अंत में विवाद को तूल देने वाले भारतीय कोच इगोर स्टीमेक (Igor Stimac) पर गिरी और रेफरी ने रेड कार्ड दिखाकर उन्हें मैदान से बाहर कर दिया।

भारत ने मैच में की धमाकेदार शुरुआत

भारत की मेजबानी में आयोजित सैफ चैंपियनशिप फुटबॉल में बुधवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला बेंगलुरू के श्री कांतिवीरा स्टेडियम(Sree Kanteerava Stadium Bangalore) में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम का दबदबा दिखाई दिया। मैच के पहले हाफ में कप्तान सुनील छेत्री को दो गोल की बदौलत भारत ने 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। लेकिन इसी दौरान भारतीय कोच ने जोश में ऐसा कर दिया जिसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी आमने-सामने आ गए।

End of Feed