डेविड जॉनसन के निधन पर सचिन तेंदुलकर हुए भावुक, लिखा ये खास संदेश

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 20, 2024, 08:26 PM IST

Sachin Tendulkar special message on David Johnson: टी20 वर्ल्ड कप के बीच क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन का गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन पर सचिन तेंदुलकर ने एक खास संदेश लिखा।

Sachin Tendulkar special message on David Johnson: सचिन तेंदुलकर ने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और टीम के अपने साथी डेविड जॉनसन को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें ऐसा व्यक्ति करार दिया जो ‘जिंदादिल’ था और ‘मैदान पर कभी हार नहीं मानता था। जॉनसन का गुरुवार को निधन हो गया। भारत के लिए 1996 में दो टेस्ट खेलने वाले 52 वर्षीय जॉनसन का यहां अपने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल की बालकनी से गिरकर निधन हो गया। स्थानीय पुलिस ने कहा है कि यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि क्या यह आत्महत्या का मामला था।

David Johnson death

डेविड जॉनसन और सचिप तेंदुलकर। (फोटो- Sachin Tendulkar/Virender Sehwag Twitter)

तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, ‘मेरे पूर्व साथी डेविड जॉनसन के निधन से गहरा दुख हुआ। वह जिंदादिल थे और उन्होंने मैदान पर कभी हार नहीं मानी। मेरी संवेदनाएं उनके दोस्तों और परिवार के साथ हैं।’ कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) ने भी अपने पूर्व क्रिकेटर के निधन पर शोक व्यक्त किया। जॉनसन ने 39 प्रथम श्रेणी और 33 लिस्ट ए मैच खेले जिसमें क्रमशः 125 और 41 विकेट चटकाए। केएससीए ने एक बयान में कहा, ‘‘बड़े दिल वाले जॉनसन की कमी जरूर खलेगी और उनका निधन कर्नाटक और भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत बड़ी क्षति है।’

End of Feed