मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा का अनावरण

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 1, 2023, 06:07 PM IST

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा का अनावरण मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार को किया गया। महाराष्ट्र की राजनीति के कई दिग्गज उस कार्यक्रम में मौजूद थे।

मुंबई: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के लिए 1 नवंबर, 2023 का दिन हमेशा के लिए यादगार बन गया। जिस मैदान पर सचिन ने 10 साल पहले जिस मैदान पर अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का आखिरी मैच खेला था। उसी वानखेड़े स्टेडियम में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा के अनावरण के कार्यक्रम में सचिन तेंदुलकर खुद मौजूद थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, एनसीपी नेता और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष शरद पवार, बीसीसीआई के सचिव जय शाह, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला कार्यक्रम में मौजूद थे।

Sachin Tendulkar

सचिन तेंदुलकर(साभार PTI)

सचिन के लिए गर्व का पल

सचिन तेंदुलकर मुंबई में जन्में, यहीं क्रिकेट का कहहरा सीखा, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विश्व चैंपियन बने और यहीं पर करियर का आखिरी मैच भी खेला। उसी मैदान पर मूर्ति लगना और उस कार्यक्रम में शिरकत करने से बड़ा गर्व का पल सचिन के लिए नहीं हो सकता।

End of Feed