'पहले बैट की बात है, 49 साल बाद भी मेरे साथ है!' सचिन तेंदुलकर ने अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू की सालगिरह पर शेयर की खास तस्वीर

Sachin Tendulkar shares first bat Iconic Photo: भारतीय क्रिकेट टीम के महान पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने आज (15 नवंबर) ही के दिन 1989 में पाकिस्तान के कराची में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। इस खास दिन की सालगिरह पर सचिन ने अपने पहले बल्ले के साथ एक खास तस्वीर साझा की है।

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर, जिन्होंने 37 साल पहले अपना इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू किया था, ने अपने बचपन की एक यादगार तस्वीर को फिर से रीक्रिएट करके इस मौके को खास अंदाज में मनाया। इस तस्वीर में वे अपने सबसे पहले क्रिकेट बैट के साथ नजर आ रहे हैं।

Sachin Tendulkar shares his first bat pic on international debut anniversary

सचिन तेंदुलकर ने शेयर की खास तस्वीर (X/sachin_rt)

1989 में इसी दिन, 16 साल 205 दिन की उम्र में, सचिन ने कराची में पाकिस्तान के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वे लंबे समय तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा भारतीय रहे, लेकिन इस साल की शुरुआत में वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 99 दिन की उम्र में अपना T20I डेब्यू करके उनका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया।

End of Feed