Cricket Throwback 16th March: आज ही के दिन सचिन तेंदुलकर ने वो कर दिखाया था जिसके करीब भी कोई नहीं

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 16, 2023, 09:38 AM IST

Sachin Tendulkar 100th international century: मास्टर ब्लास्टर कहे जाने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने आज ही के दिन यानी 16 मार्च को इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 100वां शतक पूरा किया था। यह उनके करियर का आखिरी शतक भी था। वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय भी बने थे।

Sachin Tendulkar 100th international century: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के लिए आज का दिन सबसे खास है। उन्होंने आज ही के दिन यानी 16 मार्च 2012 को इंटरनेशल क्रिकेट का 100वां शतक पूरा किया था। उन्होंने यह कारनामा मीरपुर में खेलते हुए बांग्लादेश के खिलाफ किया था। सचिन ने बांग्लादेश के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। हालांकि, इस मुकाबले में भारत को हार झेलनी पड़ी थी। सचिन ने 200 टेस्ट में कुल 51 शतक, जबकि 463 वनडे में 49 शतक जमाए हैं।

Sachin Tendulkar

सचिन तेंदुलकर। (फोटो - Instagram)

सचिन ने जड़े थे 12 चौके और एक छक्का

एशिया कप के चौथे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 289 रन बनाए थे। इस पारी में सचिन तेंदुलकर के अलावा विराट कोहली का बल्ला जमकर चला था। सचिन तेंदुलकर ने 77.55 की स्ट्राइक रेट से 147 गेंदों पर 12 चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 114 रन बनाए थे। यह उनका 100वां और उनके करियर का आखिरी शतक था। वहीं, विराट कोहली ने 80.48 की स्ट्राइक रेट से 82 गेंदपर पांच चौकों की मदद से 66 रन बनाए थे। इस मामले में सुरेश रैना भी पीछे नहीं रहे थे। उन्होंने भी 38 गेंद पर 5 चौके और दो छक्के की मदद यसे 51 रन बनाए थे।

End of Feed