ICC Women World Cup 2025: वर्ल्ड कप से पहले सचिन तेंदुलकर ने हरमन एंड कंपनी को दिया खास संदेश

ICC Women World Cup 2025: मंगलवार से विमेंस वर्ल्ड कप की शुरुआत होने जा रही है। इस बार का वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जा रहा है। इस मुकाबले से पहले सचिन ने हरमन एंड ब्रिगेड को एक खास संदेश दिया है।

ICC Women World Cup 2025: महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को उम्मीद है कि मंगलवार से भारत में शुरू हो रहा वनडे विश्व कप देश में महिला क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगा। भारतीय महिला टीम के 2017 में इंग्लैंड में हुए विश्व कप के फाइनल में पहुंचने से इस खेल को एक बड़ा बढ़ावा मिला था। भारत हालांकि अब भी वैश्विक ट्रॉफी से दूर है और तेंदुलकर को लगता है कि हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम के घरेलू मैदान पर इस लक्ष्य को हासिल करने के साथ यह स्थिति बदल सकती है।

sachin Tendulkar

सचिन तेंदुलकर (साभार-X ICC)

तेंदुलकर ने आईसीसी के एक कॉलम में लिखा, ‘‘मुझे लगता है कि भारत में महिला क्रिकेट अपने एक अहम मोड़ पर है। आगामी आईसीसी महिला विश्व कप सिर्फ एक ट्रॉफी जीतने के बारे में नहीं होगा, यह अनगिनत सपनों को पूरा करने के बारे में होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मोगा में कहीं, एक किशोरी अपनी आदर्श हरमनप्रीत कौर की तरह बनने की उम्मीद में अपने बल्ले को और जोर से पकड़ रही होगी। सांगली में एक और लड़की स्मृति मंधाना की तरह सपने देखने की हिम्मत करते हुए अपने ड्राइव का अभ्यास कर रही होगी।’’

End of Feed