जो रूट के 13,000 टेस्ट रन पर पहली बार सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी

भारत के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में जो रूट ने कई दिग्गजों को टेस्ट में रनों के मामले में पीछे छोड़ दिया। अब टेस्ट क्रिकेट में उनसे आगे केवल सचिन तेंदुलकर हैं। रूट के पास सचिन से आगे निकलने का मौका है, लेकिन इस पर पहली बार मास्टर-ब्लास्टर ने प्रतिक्रिया दी है।

भारत-इंग्लैंड के बीच खेला गया हालिया टेस्ट सीरीज रिकॉर्ड्स से भरा रहा। इस सीरीज में, जहां शुभमन गिल ने बतौर भारतीय कप्तान कई रिकॉर्ड अपने नाम किए तो वहीं जो रूट ने भी रन बनाने के मामले में कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। अब, वह रन बनान के मामले में केवल सचिन तेंदुलकर से पीछे रह गए हैं। मास्टर ब्लास्टर ने अपने टेस्ट करियर में 200 मैचों में 15091 रन बनाए थे और वह इस लिस्ट में टॉप पर हैं। रूट अब तक 158 टेस्ट मैचों में 13543 रन बना चुके हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान अगले कुछ सालों में टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रनों के सचिन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। 34 साल के रूट सचिन के रिकॉर्ड से 2,378 रन दूर हैं। ऐसे में रूट के 13,000 रन पर मास्टर-ब्लास्टर ने पहली प्रतिक्रिया दी है।

Sachin tendulkar

सचिन तेंदुलकर और जो रूट (साभार-ICC AND Sachin X)

उन्होंने रेडिट पर अपने प्रशंसकों से बातचीत करते हुए इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने रूट को खेलते हुए देखने की अपनी पहली याद साझा करते हुए कहा, "13,000 रन का आंकड़ा पार करना एक शानदार उपलब्धि है, और वह अभी भी मज़बूती से आगे बढ़ रहे हैं। जब, मैंने उन्हें 2012 में नागपुर में पहली बार खेलते देखा था, तो मैंने अपने साथियों से कहा था कि वे इंग्लैंड के भावी कप्तान को देख रहे हैं। मुझे सबसे ज़्यादा प्रभावित करने वाली बात यह लगी थी कि वह विकेट का आकलन कैसे करते थे और स्ट्राइक रोटेट कैसे करते थे। मुझे उसी पल पता चल गया था कि वह एक बड़े खिलाड़ी बनेंगे।"

End of Feed