SA vs SL: द.अफ्रीका ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को रौंदा, WTC प्वाइंट्स टेबल में लगाई लंबी छलांग

SA vs SL 1st Test Highlights: द.अफ्रीका क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका क्रिकेट टीम को पहले टेस्ट मैच में बुरी तरह से मात दे दी है। इस जीत के साथ टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस में अपना स्थान और भी मजबूत कर लिया है।

SA vs SL 1st Test Highlights: तेज गेंदबाज मार्को यानसन के 11 विकेट से दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को पांचवें दिन किंग्समीड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को 233 रनों से हराकर दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली।श्रीलंका ने जीत के लिए 516 रनों के लगभग असंभव जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी दूसरी पारी में 282 रन बनाये। टीम के लिए दिनेश चांदीमल ने सबसे ज्यादा 83 रन बनाये।

SA vs SL

द.अफ्रीका बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट स्कोरकार्ड (फोटो- AP)

श्रीलंका की टीम ने दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 103 रन से आगे से की और चांदीमल ने 174 गेंद की पारी में 12 चौके लगाने के साथ छठे विकेट के लिए कप्तान धनंजय डिसिल्वा (59) के साथ 95 और सातवें विकेट के लिए कुसल मेंडिस (48) के साथ 75 रन की साझेदारी कर दक्षिण अफ्रीका के जीत के इंतजार को लंबा किया।वह गेराल्ड गोएत्जी की गेंद पर उन्हीं को कैच देकर आउट हुए जिससे श्रीलंका ने आखिरी चार विकेट 11 रन के अंदर गंवा दिये।

End of Feed