SA vs PAK first test Day 1: पहली पारी में 211 रन पर ढेर होने के बाद पाकिस्तानी गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका को दिया करारा जवाब

पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में पहली पारी में 211 रन पर ढेर होने के बाद धमाकेदार वापसी की है।

सेंचुरियन: दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच गुरुवार को सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क में शुरू हुए दो मैच के टेस्ट मैच का पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा। सेंचुरियन की तेज उछाल वाली पिच पर पहले दिन कुल 13 विकेट गिरे। दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया और पूरी टीम को 57.3 ओवर में 211 रन पर ढेर कर दिया। पाकिस्तान के लिए कामरान गुलाम (54) के अलावा और कोई बल्लेबाज ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक सका। उनके बाद दूसरा बड़ा स्कोर आठवें नंबर के बल्लेबाज अमीर जमाल (28) का था। मोहम्मद रिजवान में भी 27 रन का योगदान दिया।

Pakistan vs South Africa

पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका

डेन पैटरसन ने चटकाए पांच विकेट

दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिए पिच पर खड़े रहना मुश्किल कर दिया था। डेन पैटरसन सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने 61 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए। वहीं कार्बिन बॉश के ने 63 रन देकर 4 विकेट चटकाए। एक विकेट मार्को यानसेन के खाते में गया।

End of Feed