SA vs PAK 3rd T20 Pitch Report: दक्षिण अफ्रीका-पाकिस्तान तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

SA vs PAK 3rd T20 Pitch Report In Hindi: आज (14 December 2024) दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच तीन टी20 अंतरराष्टीय मैचों की द्विपक्षीय सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाना है। इस बार मैच जोहान्सबर्ग के मैदान पर खेला जाएगा। इस सीरीज में द.अफ्रीका की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले दो मैचों में जीत दर्ज कर ली है। यहां जानिए दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच होने वाले तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट और मैदान के आंकड़े।

SA vs PAK 3rd T20 Pitch Report In Hindi Today Match: पाकिस्तान क्रिकेट टीम आज मेजबान दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला खेलेगी। तीसरा टी20 जोहान्सबर्ग (johannesburg) में खेला जाना है। आज तीसरे टी20 मैच की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक रात 9:30 बजे से होगी और टॉस 9:00 बजे होगा। इस सीरीज को द.अफ्रीका ने 2-0 से जीत लिया है। टीम ने दूसरे टी20 मैच में रीजा हेंड्रिक्स की शानदार पारी की बदौलत जीत दर्ज की है। पाकिस्तान टीम के कप्तान होंगे मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan)। वहीं दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीकी टी20 टीम की कमान उनके विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिच क्लासेन (Heinrich Klaasen) के हाथों में होगी।

PAK vs SA 3rd T20 Pitch report

पाकिस्तान बनाम द.अफ्रीका तीसरा टी20 पिच रिपोर्ट

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच होने वाले तीसरे टी20 मैच से पहले आपको बता देते हैं कि अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कितनी बार इन दोनों टीमों का सामना हो चुका है और आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी है। अब तक दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच 24 टी20 मैच हुए हैं। आंकड़े बताते हैं कि हमेशा टक्कर कांटे की रहती आई है, क्योंकि 12 टी20 मुकाबलों में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को हराया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने 12 मुकाबलों में पाकिस्तान को मात दी है। दक्षिण अफ्रीकी धरती पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और पाकिस्तानी टीम के बीच टी20 मुकाबले के इतिहास को आंकड़ों की नजर से देखें, तो यहां पर अब तक 12 टी20 मैचों में इनकी टक्कर हुई है। इनमें पाकिस्तान ने 6 मुकाबले अपने पक्ष में किए हैं। जबकि मेजबान दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 5 बार जीत हासिल की है।

End of Feed