SA vs NZ Dream 11 Prediction Today Match: न्यूजीलैंड से हार का बदला लेने उतरेगी द.अफ्रीका, मैच से पहले देखें बेस्ट ड्रीम 11 टीम

SA vs NZ Tri Series 5th T20 Match 2025 Dream11 Prediction Today Match in Hindi: द.अफ्रीका न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही ट्राई सीरीज का पाचवां मैच आज द.अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला है। आइए जानते हैं इस मैच की बेस्ट ड्रीम 11 टीम कैसी हो सकती है।

SA vs NZ Tri Series 5th T20 Match 2025 Dream11 Prediction Today Match in Hindi: दक्षिण अफ्रीका और न्यूज़ीलैंड की टीम ट्राई-सीरीज़ के पांचवें टी20 मैच में आज आमने-सामने होंगे। यह मैच आज (22 जुलाई) को शाम 4.30 बजे हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। रासी वैन डेर डूसन की कप्तानी वाली प्रोटियाज़ टीम ज़िम्बाब्वे को पिछले मैच में हराने के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई है। वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम भी अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है और वे जीत की हैट्रिक लगाने के लिए उतरेंगे। इस मैच में न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) के पास होगी। वहीं दूसरी ओर द.अफ्रीका की कमान रासी वैन डेर डुसैन (Rassie Van Der Dussan) के पास होगी। ये इस सीरीज में इन दोनों टीमों के बीच खेला जा रहा दूसरा मैच है। इससे पहले इन दोनों टीमों के बीच जब टक्कर हुई थी तब न्यूजीलैंड की टीम ने रोमांचक तरीके से जीत दर्ज कर ली थी।

SA vs NZ Dream 11 Prediction.

द.अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड ड्रीम 11 प्रेडिक्शन

हेड टू हेड में द.अफ्रीका का पलड़ा भारी

द.अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच ट्राई सीरीज में आज दूसरा मैच खेला जाने वाला है। इस मैच से पहले आइए जान लेते हैं कि इन दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है। द.अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच अब तक टी20 में कुल 16 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें से प्रोटियाज का पलड़ा काफी भारी रहा है। उन्होंने कीवियों के खिलाफ 16 में से कुल 11 मैच जीते हैं वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड केवल 5 मैच जीत पाई है और 2 मैच बेनतीजा रहे हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड अपना रिकॉर्ड सुधारना चाहेगी।

End of Feed