SA vs IRE: तीसरे वनडे से पहले द.अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, कप्तान बावुमा चोट के चलते बाहर

SA vs IRE 3rd ODI: आयरलैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के आखिरी मैच से पहले द.अफ्रीका टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा चोट के चलते इस मैच से बाहर हो गए हैं।

SA vs IRE 3rd ODI: दक्षिण अफ्रीका के वनडे कप्तान टेम्बा बावुमा को बाईं कोहनी में चोट के कारण आयरलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मैच से बाहर कर दिया गया है। बावुमा की अनुपस्थिति में, रासी वैन डेर डुसेन सोमवार को आयरलैंड के खिलाफ अंतिम वनडे के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे, जिसमें दक्षिण अफ्रीका पहले ही 2-0 से सीरीज जीत चुका है।

bavuma pti

टेम्बा बावुमा (फोटो- PTI)

34 वर्षीय खिलाड़ी टेम्बा बावुमा को शुक्रवार को दूसरे वनडे के दौरान चोट लगी थी, जब दक्षिण अफ्रीका की पारी के 12वें ओवर में नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े होने के दौरान उनकी कोहनी अजीब तरह से टकरा गई थी। चोट के कारण वह मैच के बाकी समय में फील्डिंग नहीं कर पाए।

End of Feed