सीएसके के कप्तान का ICC टी20 रैंकिंग में जलवा, टॉप-10 में मारी एंट्री

Ruturaj Gaikwad ICC Rankings: जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को मुरीद बना लिया है। उन्होंने दूसरे टी20 में 77 रनों की पारी खेली थी जिसके चलते वेे आईसीसी टी20 रैंकिंग में टॉप 10 में आ गए हैं।

Ruturaj Gaikwad ICC Rankings: जिम्बाब्वे में शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ आईसीसी की T20I बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल हो गए हैं। रविवार 7 जुलाई को पांच मैचों की T20I सीरीज के दूसरे मैच में 47 गेंदों पर 77 रनों की पारी की बदौलत वह 20वें स्थान से 13 पायदान ऊपर सातवें स्थान पर पहुंच गए। अब वह इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर से 54 अंक पीछे हैं और विंडीज के ब्रैंडन किंग से छह अंक आगे हैं।

ruturaj gaikwad

रुतुराज गायकवाड़ (फोटो- X)

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत की T20 विश्व कप विजेता टीम के अधिकांश खिलाड़ियों को आराम दिए जाने के बाद, पांच मैचों की सीरीज ने भारत की बेंच स्ट्रेंथ को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों के T20I से संन्यास लेने के बाद, गायकवाड़ जैसे खिलाड़ियों के लिए अपनी क्षमता साबित करने और सबसे छोटे प्रारूप में भारत की प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह पक्की करने का यह एक अच्छा मौका था जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया।

End of Feed