RR vs MI Today Match Guwahati Weather Report: राजस्थान और मुंबई मैच में कब तक होगी बारिश? मुकाबला रद्द होगा या बाकी है कोई उम्मीद

आज के आईपीएल मैच (Barsapara Stadium Guwahati Weather Today) राजस्थान बनाम मुंबई बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम बारिश का पूर्वानुमान: पिछली रात कोलकाता में होने वाला कोलकाता और पंजाब आईपीएल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। क्या आज राजस्थान-मुंबई मैच का भी यही हाल होगा। आज कैसा है गुवाहाटी का मौसम, यहां जानिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026 में आज का मैच
  • आज राजस्थान और मुंबई के बीच बड़ा मुकाबला
  • राजस्थान-मुंबई मैच पर बारिश का साया

Barsapara Stadium Guwahati Weather Today: आईपीएल 2026 में आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस (Rajasthan Royals vs Mumbai Indians) के बीच गुवाहाटी के असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सीजन 13वें मैच होने जा रहा है। पिछली रात कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच कोलकाता में शुरू हुआ मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था इसलिए देश के विभिन्न हिस्सों में आजकल बिगड़ते मौसम के चलते फैंस के बीच संशय की स्थिति बनी हुई है कि क्या आज गुवाहाटी में भी बारिश से मैच धुल सकता है। कैसा है आज गुवाहाटी का मौसम, आइए जान लेते हैं।

RR vs MI Weather Report, IPL 2026, Guwahati Weather Today, 7 April Guwahati Rain Prediction

राजस्थान बनाम मुंबई आईपीएल मैच, आज कैसा है गुवाहाटी का मौसम

एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुवाहाटी में पूरे दिन बारिश की 70 फीसदी संभावना है, जिसमें गरज के साथ बारिश की फिलहाल 40 फीसदी संभावना जताई गई है। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। जब मैच होगा, बारिश की संभावना काफी कम होने के आसार हैं। हालांकि रात के दौरान दो घंटे तक बारिश होने की उम्मीद है। इसलिए राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले अहम मैच में बारिश बाधा बन सकती है और इस मैच के रद्द होने के आसार नजर आ रहे हैं।

End of Feed