LIVERR vs KKR, IPL 2025 Match Highlights: केकेआर ने खोला आईपीएल 2025 में जीत का खाता, डिकॉक की आतिशी पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स को दी 8 विकेट से मात
Rajasthan Royals vs Kolkata Knight Riders, IPL 2025 Match Highlights कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में 8 विकेट के अंतर से मात देकर सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। जानिए कैसा रहा मैच का हाल?

RR vs KKR, IPL 2025 Match Highlights: केकेआर ने खोला आईपीएल 2025 में जीत का खाता, डिकॉक की आतिशी पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स को दी 8 विकेट से मात
RR vs KKR IPL 2025 Match Highlights: अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में 8 विकेट के अंतर से मात देकर सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 151 रन बना सकी। इसके बाद जीत के लिए मिले 152 रन के लक्ष्य को केकआर ने 17.3 ओवर में क्विंटन डिकॉक की 97* (61) और अंगकृष रघुवंशी की 22* (17) रन की पारियों की बदौलत हासिल कर लिया। अजिंक्य रहाणे ने 18 (15) रन की पारी खेली। डिकॉक ने अपनी पारी में 8 चौके और 6 छक्के जड़े।
राजस्थान ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। जीत के लिए केकेआर को 152 रन का लक्ष्य मिला है। केकेआर की कसी हुई गेंदबाजी के सामने राजस्थान के बल्लेबाज शुरुआत से अंत तक दबाव मे ंरहे और खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर सके। राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा 33 रन की पारी ध्रुव जुरेल ने खेली। 29 रन यशस्वी जायसवाल ने बनाए। केकेआर के लिए चार गेंदबाजों वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और मोईन अली ने 2-2 विकेट लिए। वहीं एक सफलता स्पेंसर जॉनसन को मिली।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेले जा रहे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों टीमें एक-एक बदलाव के साथ मैच में उतरी हैं। केकेआर की टीम में सुनील नरेन की जगह मोईन अली को जगह मिली है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की एकादश में फज़लहक फारूकी की जगह वनिंदु हसरंगा को शामिल किया।
राजस्थान रॉयल्स की पारी का हाल:
- टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम। संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल ने की राजस्थान के लिए पारी की शुरुआत।
- 33 के स्कोर पर राजस्थान को पहला झटका संजू सैमसन के रूप में लगा। सैमसन वैभव अरोड़ा की गेंद पर बोल्ड हो गए। सैमसन ने 13 (11) रन की पारी खेली।
- राजस्थान ने पॉवरप्ले में बनाए 1 विकेट पर 64 रन, जायसवाल के छक्के के साथ राजस्थान पहुंचा 50 रन के पार।
- राजस्थान को दूसरा झटका आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर रियान पराग के रूप में लगा। पराग 25 रन बनाकर कैच विकेट के पीछे कैच दे बैठे।
- पराग के आउट होने के बाद अगले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल को मोईन अली ने अपने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर हर्षित राणा के हाथों कैच करा दिया। जायसवाल 29 (24) रन बना सके।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11:
क्विंटन डी कॉक, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, मोईन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन,नीतीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, वनिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्ष्णा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।
RR vs KKR IPL 2025 LIVE: डिकॉक ने दिलाई छक्के से जीत
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कोलकाता को जोफ्रा आर्चर की गेंद पर शानदार छक्का जड़कर 8 विकेट से जीत दिलाई। डिकॉक 97 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं रघुवंशी ने 22(17) रन की पारी खेली।
RR vs KKR IPL 2025 LIVE: केकेआर ने बनाए 16 ओवर में 2 विकेट पर 125 रन
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैं। डिकॉक 79 (54) और रघुवंशी 20(15) रन बनाकर खेल रहे हैं।
RR vs KKR IPL 2025 LIVE: केकेआर ने बनाए 14 ओवर में 2 विकेट पर 109 रन
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14 ओवर में 2 विकेट पर 109 रन बना लिए हैं। डिकॉक 71(47) और रघुवंशी 13 (10) रन बनाकर खेल रहे हैं।
RR vs KKR IPL 2025 LIVE: 100 रन के पार पहुंचा कोलकाता
केकेआर ने 12.4 ओवर में 100 रन पूरे हो गए।
RR vs KKR IPL 2025 LIVE: डिकॉक ने जड़ा केकेआर के लिए पहला अर्धशतक
क्विंटन डिकॉक ने 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शानदार छक्के के साथ अपना अर्धशतक 36 गेंद में पूरा किया। अपनी पारी में डिकॉक ने 5 चौके और तीन छक्के जड़े।
RR vs KKR IPL 2025 LIVE: बल्लेबाजी करने उतरे अंगकृष रघुवंशी
रहाणे के आउट होने के बाद डिकॉक का साथ देने अंगकृष रघुवंशी उतरे हैं।
RR vs KKR IPL 2025 LIVE: रहाणे का हसरंगा ने किया शिकार
11वें ओवर की पहली गेंद पर अजिंक्य रहाणे वनिंदु हसरंगा की गेंद पर कैच दे बैठे। उन्होंने 18(15) रन बनाए।
RR vs KKR IPL 2025 LIVE: कोलकाता ने 10 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 70 रन
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए हैं। डिकॉक 45 (34) और रहाणे 18 (14) रन बनाकर खेल रहे हैं।
RR vs KKR IPL 2025 LIVE: रन आउट हुए मोईन अली
कोलकाता नाइट राइडर्स को पहला झटका पारी के सातवें ओवर की पहली गेंद पर मोईन अली के रूप में लगा। मोईन दो रन पूरा करने की कोशिश में नॉन स्ट्राइकर्स एंड पर रन आउट हो गए। उन्होंने 5(12) रन बनाए।
RR vs KKR IPL 2025 LIVE: पॉवरप्ले में कोलकाता ने बनाए 40/0 रन
कोलकाता नाइट राइ़डर्स ने 6 ओवर में 40 रन बगैर किसी नुकसान के बना लिए हैं।
RR vs KKR IPL 2025 LIVE: केकेआर ने 4 ओवर में बनाए बगैर नुकसान के 29 रन
कोलकाता ने जीत के लिए 152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 29 रन बना लिए हैं। डिकॉक 25 और मोईन 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
RR vs KKR IPL 2025 LIVE: मोईन अली-क्विंटन डिकॉक ने की पारी की शुरुआत
जीत के लिए 152 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए पारी की शुरुआत करने मोईन अली और क्विंटन डिकॉक की जोड़ी उतरी है।
RR vs KKR IPL 2025 LIVE: राजस्थान ने बनाए 20 ओवर में 9 विकेट पर रन 151 रन
राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइ़डर्स की कसी हुई गेंदबाजी के सामने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए हैं। देशपांडे 2 और तीक्ष्णा 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
RR vs KKR IPL 2025 LIVE: आर्चर ने जड़ा पहली ही गेंद पर छक्का
जुरेल के बाद बल्लेबाजी करने आए जोफ्रा आर्चर ने पहली ही गेंद पर प्वाइंट की दिशा में छक्का जड़कर शुरुआत की।
RR vs KKR IPL 2025 LIVE: जुरेल बने राणा का शिकार
पिच पर पैर जमा चुके ध्रुव जुरेल को हर्षित राणा ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड करके चलता कर दिया। वो 31 रन बना सके।
RR vs KKR IPL 2025 LIVE: राजस्थान को लगा छठा झटका
राजस्थान रॉयल्स को छठा झटका पारी के 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर वैभव अरोड़ा ने शुभम दुबे के रूप में दिया। शुभम गेंद को कट करने की कोशिश में डीप प्वाइंट पर कैच दे बैठे। उन्होंने 9 (12) रन बनाए। 110 रन पर राजस्थान ने छठा विकेट गंवाया। एक छोर पर ध्रुव जुरेल डटे हैं उनका साथ देने शिमरॉन हेटमायर उतरे हैं।
RR vs KKR IPL 2025 LIVE: राजस्थान ने 13 ओवर में बनाए 5 विकेट पर 92 रन
राजस्थान रॉयल्स ने 13 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 5 विकेट पर 92 रन बना लिए हैं। जुरेल 9 और शुभम 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Rajasthan Royals vs Kolkata Knight Riders Live Score: मोईन की फिरकी में फंसे नीतीश राणा
11वें ओवर में नीतीश राणा मोईन अली की फिरकी में फंसकर पवेलियन लौट गए। नीतीश ने 8(9) रन बनाए और मोईन अली की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके साथ ही राजस्थान को स्कोर 11 ओवर में 82 रन पर 5 विकेट हो गया।
Rajasthan Royals vs Kolkata Knight Riders Live Score: चक्रवर्ती ने किया हसरंगा का शिकार
दसवें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने पिंच हिटर के रूप में बल्लेबाजी करने आए वनिंदु हसरंगा को चलता कर दिया। हसरंगा बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में मिड ऑफ में कैच दे बैठे। वो केवल 4 रन बना सके। 76 के स्कोर पर राजस्थान को चौथा झटका लगा।
Rajasthan Royals vs Kolkata Knight Riders Live Score: बल्लेबाजी करने उतरे हसरंगा
राजस्थान रॉयल्स ने पराग और जायसवाल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए वनिंदु हसरंगा को भेजा है।