RR vs GT Highlights: राजस्थान को 77 रन से हराकर टॉप-2 में गुजरात टाइटंस

RR vs GT Highlights: गुुजरात ने राजस्थान को 77 रन से हराकर टॉप 2 में जगह बना ली। राजस्थान के सामने 230 रन का लक्ष्य था लेकिन पूरी टीम 152 रन बनाकर ढेर हो गई।

IPL 2026: गुजरात ने राजस्थान को 77 रन से हराकर टॉप-2 में जगह बना ली। राजस्थान के सामने जीत के लिए 230 रन का लक्ष्य था, लेकिन गुजरात के गेंदबाजों ने उसे 153 पर रोक दिया। गुजरात की ओर से राशिद खान ने 4 और कगियो रबाडा और सिराज ने 2-2 विकेट चटकाए। यह मुकाबला सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम जयपुर में खेला गया। गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल के 85 और साई सुदर्शन के 55 रन की पारी के दम पर राजस्थान के सामने 230 रन का लक्ष्य रखा। दोनों ने धमाकेदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी की। इन दोनों के अलावा वाशिंगटन सुंदर ने आखिर में 19 गेंद में 37 रन की पारी खेली।

GT vs rr live score

गुजरात और राजस्थान लाइव स्कोर- (साभार-x)

यह वही मैदान है जहां वैभव शतक जड़ चुके हैं। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो फिलहाल दोनों टीम 12-12 अंक पर हैं और जीत के साथ दोनों के पास एक दूसरे को पीछे छोड़ने का मौका है। दोनों टीमों के लिए यह 11वां मुकाबला है और अब तक खेले गए 10 मैच में दोनों टीम 6-6 मुकाबला अपने नाम कर चुकी है। गिल और सुदर्शन ने पहले 6 ओवर में 82 रन जोड़े। आईपीएल में यह पावरप्ले में गुजरात का सबसे बड़ा स्कोर है।

End of Feed