LIVE

RCB vs CSK, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल मैच हाईलाइट्स: आरसीबी का विजय अभियान जारी, चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से रौंदकर अंक तालिका में पहुंची टॉप पर

RCB vs CSK Today IPL Match Highlights: डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru ने Chennai Super Kings को 43 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 3 विकेट पर 250 रन बनाए, जिसमें Tim David की 70*(25) की विस्फोटक पारी रही। लक्ष्य का पीछा करते हुए CSK 207 रन पर ऑलआउट हो गई। Bhuvneshwar Kumar ने 3 विकेट लिए। CSK की यह लगातार तीसरी हार रही और टीम आखिरी स्थान पर है।
RCB vs CSK, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल मैच हाईलाइट्स: आरसीबी का विजय अभियान जारी, चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से रौंदकर अंक तालिका में पहुंची टॉप पर
डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल 2026 में अपने विजय अभियान को दूसरे मुकाबले में भी बरकरार रखा है। चेन्नई सुपर किंग्स को रविवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने 43 रन के अंतर से जीत दर्ज की और लगातार दूसरी जीत के साथ अंक तालिका में पहले पायदान पर कब्जा कर लिया है। मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने टिम डेविड की 25 गेंद में 70 रन नाबाद आतिशी पारी की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट पर 250 रन का स्कोर खड़ा किया। डेविड के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 50(29), फिल साल्ट ने 46(30), रजत पाटीदार ने 48(19) और विराट कोहली ने 28(18) रन की पारी खेली। इसके बाद जीत के लिए 251 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत खराब रही। 30 रन पर सीएसके ने रुतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे और संजू सैमसन के विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में सरफराज खान ने 50(25) रन की पारी खेलकर चेन्नई की वापसी कराने की कोशिश की। चेन्नई के बल्लेबाज रन बनाते रहे लेकिन लगातार विकेट भी गिरते रहे। चेन्नई 200 रन के आंकड़े को पार करने में तो सफल रही लेकिन जीत नहीं हासिल कर सकी। पूरी टीम 19.4 ओवर में 207 रन बनाकर ढेर हो गई। यह चेन्नई सुपर किंग्स की यह लगातार तीसरी हार है। इस हार के साथ चेन्नई अंक तालिका में 10वें पायदान पर बनी हुई है वहीं आरसीबी ने राजस्थान को पछाड़कर पहले पायदान पर कब्जा कर लिया है। आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट भुवनेश्वर कुमार ने लिए। 2-2 विकेट जैकब डफी, अभिनंदन सिंह, क्रुणाल पांड्या ने लिए। एक सफलता सुयश शर्मा को मिली।

कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स लाइव क्रिकेट स्कोर टुडे मैच

चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 250 रन का स्कोर खड़ा किया। टिम डेविड ने आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा 70(25) रन की नाबाद पारी खेली। देवदत्त पडिक्कल ने 50(29), कप्तान रजत पाटीदार ने 48(19), फिल साल्ट ने 46 (30) और विराट कोहली ने 28 (18) रन की पारी खेली। आरसीबी ने सीएसके के खिलाफ पॉवरप्ले में एक विकेट खोकर 51 रन बना सकी है। विराट कोहली 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद टीम ने 10 ओवर में 91 रन बनाए थे। लेकिन अगले 10 ओवर में देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार और टिम डेविड ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 159 रन जड़ दिए और टीम को 250 रन के पार पहुंचा दिया। आरसीबी आईपीएल 2026 में 250 रन के आंकड़े को पार करने वाली पहली टीम बनी है। आखिरी पांच ओवर में आरसीबी ने 97 रन जड़ दिए। सीएसके के लिए एक-एक विकेट अंशुल कंबोज, जैमी ओवरटन और शिवम दुबे ने लिया।

आईपीएल 2026 के ग्यारहवें मुकाबले में आज (5 अप्रैल, 2026) को रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत हो रही है। यह मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी का यह सीजन का दूसरा मुकाबला है। इससे पहले उसने सीजन के ओपनिंग मैच में हैदराबाद को अपने घर पर मात दी थी। अंक तालिका में आरसीबी चौथे स्थान पर है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स का यह सीजन का तीसरा मैच है। इससे पहले खेले दोनों मैच में उसे हार का मुंह देखना पड़ा। गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ और अपने घर पर पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।चेन्नई की टीम आरसीबी के खिलाफ महा-मुकाबले में अपना खाता खोलने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आरसीबी की कमान पिछली बार टीम को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार(Rajat Patidar) के हाथों में है वहीं चेन्नई की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) संभाल रहे हैं।



ऐसी है दोनों टीमों की आईपीएल 2026 के 11वें मैच के लिए प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन:
संजू सैमसन (डब्ल्यू), रुतुराज गायकवाड़ (सी), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन:
फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स हेड टू हेड (Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings Head to Head)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 35 मैच खेले गए हैं। इनमें से 13 मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने और चेन्नई सुपर किंग्स ने 21 मैच में जीत दर्ज की है। एक मुकाबले का कोई परिणाम नहीं निकला। दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन दो मुकाबले खेले गए थे। दोनों ही मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को जीत मिली थी। चेन्नई में खेले गए मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 196 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में चेन्नई की टीम 8 विकेट पर केवल 146 रन बना सकी। वहीं एम चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 213 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में चेन्नई की टीम 5 विकेट पर 211 रन बना सकी और 2 रन के अंतर से मैच गंवा दिया। बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 12 मैच खेले गए हैं जिसमें से 6 में बेंगलुरू और पांच में चेन्नई की टीम विजयी रही है। एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला। ऐसे में दोनों के बीच एक बार फिर कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

बेंगलुरू और चेन्नई की आईपीएल 2026 टीमें (Royal Challengers Bengaluru and Chennai Super Kings IPL 2026 Full Squads)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की आईपीएल 2026 की टीमः(Royal Challengrs Bengaluru Full Squad)
रजत पाटीदार (कप्तान), अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, कनिष्क चौहान, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्तवाल, सात्विक देसवाल।

चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2026 की टीमः (Chennai Super Kings Full Squad)
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, एमएस धोनी, मुकेश चौधरी, रामकृष्ण घोष, संजू सैमसन, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, सरफराज खान, अमन खान।
Apr 5, 2026 | 11:18 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: 207 रन पर ढेर हुई चेन्नई सुपर किंग्स

जीत के लिए आरसीबी के खिलाफ 251 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 19.4 ओवर में 207 रन पर ढेर हो गई और 43 रन से मैच गंवा दिया। यह चेन्नई की लगातार तीसरी हार है। इस मुकाबले में जीत के सात आरसीबी अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई है। वहीं सीएसके की टीम अंतिम यानी दसवें पायदान पर बनी हई है।
Apr 5, 2026 | 11:14 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: चेन्नई ने बनाए 19 ओवर में 204 रन

चेन्नई ने 251 रन के विजयी लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 ओवर में 9 विकेट पर 204 रन बना लिए हैं। अंशुल कंबोज 17 (10) और मैट हेनरी 1 (1) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 5, 2026 | 11:09 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: नूर अहमद लौटे पवेलियन

चेन्नई को 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर नौवां झटका नूर अहमद के रूप में लगा। भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें अपना शिकार बनाया। नूर 8 (8) रन बना सके। 190 के स्कोर पर नौवां विकेट चेन्नई ने गंवाया।
Apr 5, 2026 | 11:02 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: ओवरटन लौटे पवेलियन, चेन्नई ने गंवाया आठवां विकेट

जैमी ओवरटन को 17वें ओवर की पहली गेंद पर सुयश शर्मा ने जैकब बैथेल के हाथों कैच कराकर चेन्नई को आठवां झटका दिया। ओवरटन 37 (16) रन बना सके। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के जड़े।
Apr 5, 2026 | 10:55 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: प्रशांतवीर बने भुवनेश्वर का शिकार

अर्धशतक के करीब पहुंचने के बाद प्रशांतवीर को 16वें ओवर की पहली गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने रजत पाटीदार के हाथों कैच करा दिया। प्रशांत 43 (29) रन बना सके। उन्होंने इस पारी मे 6 चौके और एक छक्का जड़ा। प्रशांत ने दबाब में 148.27 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। जीत के लिए 29 गेंद में चेन्नई को 86 रन और बनाने हैं। जैमी ओवरटन 27 (11) रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका साथ देने अंशुल कंबोज आए हैं।
Apr 5, 2026 | 10:51 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: प्रशांतवीर और ओवरटन के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी

सातवें विकेट के लिए प्रशांतवीर और जैमी ओवरटन ने 26 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी करके चेन्नई की मैच में वापसी की उम्मीदें जगा दी हैं।
Apr 5, 2026 | 10:50 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: प्रशांतवीर ने की क्रुणाल की धुनाई

प्रशांतवीर ने पारी के 14वें ओवर में क्रुणाल पांड्या को आड़े हाथ लिया। इस ओवर में तीन चौके और एक छक्के के साथ कुल 18 रन बटोर लिए। प्रशांतवीर 37 (24) और
जैमी ओवरटन 25 (9) रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ने सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी 26 गेंद में पूरी कर ली। इस साझेदारी में प्रशांत ने 24 और ओवरटन ने 26 रन का योगदान दिया।
Apr 5, 2026 | 10:45 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: 150 रन के पार पहुंची चेन्नई

चेन्नई सुपर किंग्स ने प्रशांतवीर और जैमी ओवरटन की आतिशी बल्लेबाजी के बल पर 13.3 ओवर में 150 रन के आंकड़े को पार कर लिया। प्रशांत 33(21) और ओवरटन 25(9) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 5, 2026 | 10:43 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: चेन्नई ने बनाए 13 ओवर में 139 रन

चेन्नई सुपर किंग्स ने 13 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 139 रन बना लिए हैं। प्रशांतवीर 19(18) और जैमी ओवरटन 25 (9) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 5, 2026 | 10:40 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: सीएसके ने 12 ओवर में बनाए 136 रन

पारी के 12वें ओवर में जैमी ओवरटन ने रोमारियो शेफर्ड को आड़े हाथ लिया और इस ओवर में 2 छक्के और एक चौका जड़ दिया। इस ओवर में 19 रन शेफर्ड ने दिए और आरसीबी ने 12 ओवर में 6 विकेट पर 136 रन बना लिए हैं। प्रशांतवीर 17 (13) और जैमी ओवरटन 24 (8) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 5, 2026 | 10:34 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: सीएसके ने 11 ओवर में बनाए 117 रन

चेन्नई ने 251 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 ओवर में 6 विकेट पर 117 रन बना लिए हैं। सुयश शर्मा ने अपने पहले ओवर में 8 रन दिए। प्रशांतवीर 15 (11) और जैमी ओवरटम 7 (4) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 5, 2026 | 10:30 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: सुयश शर्मा की हुई मैदान में एंट्री

सुयश शर्मा की देवदत्त पडिक्कल की जगह आरसीबी की प्लेइंग-11 में एंट्री हुई है।
Apr 5, 2026 | 10:29 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: चेन्नई ने 10 ओवर में बनाए 109 रन

सीएसके ने 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए हैं। प्रशांतवीर 13(8) और जैमी ओवरटन 1(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 5, 2026 | 10:28 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: शिवम दुबे बने अभिनंदन का शिकार

पारी के 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अभिनंदन सिंह ने शिवम दुबे को विकेट के पीछे कैच कराकर चेन्नई को छठा झटका दिया। शिवम 18(13) रन बना सके। उन्होंने 2 चौके और एक छ्क्का पारी में जड़ा। 108 रन पर चेन्नई ने छठा विकेट गंवाया। प्रशांतवीर 13 (8) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 5, 2026 | 10:21 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: 100 रन के पार पहुंची चेन्नई

चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट गंवाने के बावजूद 100 रन के आंकड़ को 8.4 ओवर में पार कर लिया। 9 ओवर में सीएसके ने 5 विकेट पर 105 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे 17 (10) और प्रशांतवीर 11 (6) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 5, 2026 | 10:18 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: चेन्नई ने 8 ओवर में बनाए 94 रन

चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे 12 (7) और प्रशांतवीर 5 (3) रन बनाकर खेल रहे हैं। अभिनंदन सिंह ने अपने दूसरे ओवर में 10 रन दिए।
Apr 5, 2026 | 10:17 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: सीएसके ने 7 ओवर में बनाए 84 रन

चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे 7 (3) और प्रशांतवीर 0 (1) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 5, 2026 | 10:14 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: कार्तिक शर्मा बने क्रुणाल का दूसरा शिकार

क्रुणाल पांड्या ने सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर कार्तिक शर्मा को कैच कराकर पांचवीं सफलता आरसीबी को दिलाई। कार्तिक 6 (3) रन बना सके। 84 के स्कोर पर पांचवां झटका सीएसके को लगा। क्रुणाल ने अपने पहले ओवर में 2 रन देकर 2 विकेट लिए।
Apr 5, 2026 | 10:12 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: बल्लेबाजी करने आए शिवम दुबे, छक्के से खोला खाता

सरफराज खान के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए शिवम दुबे ने छक्के के साथ अपना खाता खोला।
Apr 5, 2026 | 10:09 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: सरफराज बने क्रुणाल का शिकार

अर्धशतक पूरा करने के बाद सरफराज खान सातवें ओवर की पहली गेंद पर क्रुणाल पांड्या के खिलाफ गच्चा खाकर स्टंपिंग हो गए। वो 50(25) रन बना सके। 77 के स्कोर पर सीएसके को चौझा झटका लगा। सरफराज ने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के जड़े।
Apr 5, 2026 | 10:07 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: सरफराज ने जड़ा अर्धशतक

शुरुआती ओवर में तीन विकेट गंवाने के बाद चेन्नई की पारी को सरफराज खान ने आतिशी अंदाज में सभालते हुए अपना अर्धशतक 24 गेंद में 8 चौके और 2 छक्के की बदौलत परा कर लिया। सीएसके ने 6 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए है। सरफराज 50 और कार्तिक शर्मा 6 (2) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 5, 2026 | 10:02 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: सीएसके ने 5 ओवर में बनाए 64 रन

चेन्नई सुपर किंग्स ने 251 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 ओवर में 64 रन 3 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। जैकब डफी के स्पेल के तीसरे ओवर में सरफराज खान और कार्तिक शर्मा ने 23 रन जोड़े। कार्तिक ने ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर अपना खाता खोला। सरफराज 37(18) और कार्तिक शर्मा 6 (2) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 5, 2026 | 09:55 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: सीएसके ने 4 ओवर में बनाए 41 रन

चेन्नई सुपर किंग्स ने आरसीबी द्वारा दिए 251 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए हैं। सरफराज खान 22(12) और कार्तिक शर्मा 0(1) रन बनाकर खेल रहे हैं। अपने दूसरे ओवर में भुवनेश्वर ने 11 रन दिए। सरफराज ने इस ओवर में एक चौका और एक छक्का जड़ा।
Apr 5, 2026 | 09:53 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: सीएसके ने 3 ओवर में बनाए 30 रन

चेन्नई सुपर किंग्स ने 251 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 30 रन बना लिए हैं। जैकब डफी ने अपने दूसरे ओवर में 12 रन दिए और सैमसन का शिकार किया। सरफराज खान 12 (6) और कार्तिक शर्मा 0 (1) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 5, 2026 | 09:52 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: डफी ने किया सैमसन का शिकार

पारी के तीसरे ओवर में जैकब डफी ने संजू सैमसन को स्लिप में पडिक्कल के हाथों कैच कराकर सीएसके को तीसरा झटका दिया। सैमसन 9 (5) रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीन पारी में सैमसन 6, 7 और 9 रन बना सके हैं। 30 के स्कोर पर चेन्नई ने तीसरा विकेट गंवाया।
Apr 5, 2026 | 09:47 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: सीएसके ने बनाए 2 ओवर में 18 रन

जीत के लिए 251 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके ने 2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 18 रन बना लिए हैं। सरफराज खान 8 (4) और संजू सैमसन 2 (2) रन बनाकर खेल रहे हैं। सरफराज को प्रमोट करके चौथे पायदान पर भेजा गया है। भुवी ने अपने पहले ओवर में 8 रन देकर एक विकेट चटकाया।
Apr 5, 2026 | 09:44 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: म्हात्रे बने भुवनेश्वर का 200वां शिकार

दूसरे ओवर में आरसीबी के लिए गेंदबाजी करने आए भुवनेश्वर कुमार ने आयुष म्हात्रे को दूसरी ही गेंद पर कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। म्हात्रे 1(3) रन बनाकर रजत पाटीदार के हाथों लपके गए। म्हात्रे भुवनेश्वर के आईपीएल करियर का 200वां शिकार बने। भुवी इस मुकाम पर पहुंचने वाले पहले पेसर हैं।
Apr 5, 2026 | 09:42 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: सीएसके ने पहले ओवर में बनाए 10 रन

चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत के लिए 251 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 10 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 2 (2) रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका साथ देने आयुष म्हात्रे आए हैं। म्हात्रे 1(1) रन बनाकर नाबाद हैं।
Apr 5, 2026 | 09:39 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: पांचवीं गेंद पर डफी का शिकार बने रुतुराज

सीएसके को पहला झटका पहला झटका पारी की पांचवीं गेंद पर रुतुराज गायकवाड़ के रूप में लगा। गायकवाड़ स्लिप में खड़े देवदत्त पडिक्कल के हाथों जैकब डफी की गेंद पर लपके गए। गायकवाड़ 7 (3) रन बना सके। उन्होंने अपनी पारी में एक छक्का जड़ा। 9 के स्कोर पर सीएसके को पहला झटका लगा।
Apr 5, 2026 | 09:37 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स

आरसीबी के खिलाफ जीत के लिए 251 रन के लक्ष्य का पीछा करने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम उतरी है। सीएसके के लिए पारी की शुरुआत करने संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ की जोड़ी उतरी है। आरसीबी के लिए गेंदबाजी की शुरुआत जैकब डफी ने की है।
Apr 5, 2026 | 09:29 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: आरसीबी के बल्लेबाजों ने जड़े 19 छक्के

आरसीबी के बल्लेबाजों ने सीएसके के खिलाफ मुकाबले में कुल 19 छक्के जड़े। टिम डेविड ने 8, रजत पाटीदार ने 6, देवदत्त पडिक्कल और फिल साल्ट ने 2-2 और एक छक्का विराट कोहली ने जड़ा।
Apr 5, 2026 | 09:27 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: सीएसके के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर

आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 250 रन का स्कोर खड़ा किया और वो पांच बार की चैंपियन टीम के खिलाफ 19 साल के इतिहास में ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई।
Apr 5, 2026 | 09:27 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: आरसीबी ने आखिरी 6 ओवर में बनाए 99 रन

आरसीबी ने 15वें ओवर की पहली गेंद पर देवदत्त पडिक्कल का विकेट गंवाने के बाद आखिरी 29 गेंद में 99 रन जोड़े। ये साझेदारी पाटीदार और टिम डेविड के बीच हई।
Apr 5, 2026 | 09:23 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: आरसीबी ने बनाए 3 विकेट पर 250 रन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाज करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 250 रन का स्कोर खड़ा किया। पारी के आखिरी ओवर में अंशुल कंबोज ने 13 रन दिए। पारी की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर डेविड ने आरसीबी को 250 रन तक पहुंचाया। टिम डेविड 70 (25) और रजत पाटीदार 48(19) रन बनाकर नाबाद रहे। टिम डेविड ने अपनी तूफानी पारी में 3 चौके और 8 छक्के जड़े। वहीं रजत पाटीदार ने 19 गेंद में नाबाद 48 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और छह छक्के जड़े।
Apr 5, 2026 | 09:17 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: टिम डेविड ने छुड़ाए ओवरटन के छक्के

पारी के 19वें ओवर में टिम डेविड ने जैमी ओवरटन के छक्के छुड़ा दिए और ओवर में कुल 30 रन बटोरे। उन्होंने ओवर की शुरुआत छक्के के साथ की और अंत लगातार तीन छक्कों के साथ किया। उन्होंने ओवर में 6,2,4,6,6,6 रन बनाए और आरसीबी को 19 ओवर में 237/3 रन तक पहुंचा दिया। डेविड 65 (23) और रजत पाटीदार 40 (15) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 5, 2026 | 09:14 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: टिम डेविड ने जड़ा आतिशी पचासा

टिम डेविड ने 21 गेंद में 6 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक 19वें ओवर की चौथी गेंद पर पूरा कर लिया। ये आईपीएल में उनका दूसरा अर्धशतक है।
Apr 5, 2026 | 09:12 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: आरसीबी ने 18 ओवर में बनाए 207 रन

आरसीबी ने 18 ओवर में 3 विकेट खोकर 207 रन बना लिए हैं। रजत पाटीदार 40(15) और टिम डेविड 35 (17) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 5, 2026 | 09:10 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: कंबोज ने दिया टिम डेविड को जीवनदान

पारी के 18वें ओवर की चौथी गेंद पर अंशुल कंबोज ने टिम डेविड को बोल्ड कर दिया लेकिन ये गेंद नो बॉल हो गई। इस नो बॉल के साथ ही आरसीबी ने 17.4 ओवर में अपने 200 रन पूरे कर लिए। इसके बाद फ्री हिट पर डेविड ने छक्का जड़ दिया।
Apr 5, 2026 | 09:04 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: पिछले 5 ओवर में आरसीबी ने बनाए 79 रन

आरसीबी ने धीमी शुरुआत के बाद शानदार वापसी करते हुए 13वें से 17वें ओवर के बीच 79 रन जड़ दिए हैं।
Apr 5, 2026 | 09:03 PM IST

RCB vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: टिम डेविड ने छुड़ाए नूर अहमद के छक्के

पारी के 17वें ओवर में गेंदबाजी करने आए नूर अहमद के टिम डेविड ने छक्के छुड़ा दिए। ओवर की तीसरी,चौथी और पांचवीं गेंद पर उन्होंने तीन शानदार छक्के कवर की दिशा में जड़े। इस ओवर में नूर ने कुल 21 रन दिए। पाटीदार 4)915) और डेविड 22(10) रन बनाकर खेल रहे हैं। नूर ने अपने स्पेल का अंत 4 ओवर में 49 रन दिए और कोई सफलता हासिल नहीं कर सके।