Rohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा कब लेंगे संन्यास? कोच ने कर दिया बड़ा खुलासा

Rohit Sharma Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा की रिटायरमेंट की चर्चाएं अब समाप्त हो गई हैं। उन्होंंने ऑस्टेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में अपनी बल्लेबाजी का जौहर पेश किया है और सभी का दिल जीत लिया है। इसी बीच कोच ने खुलासा कर दिया है कि वे कब क्रिकेट को अलविदा कहेंगे।

Rohit Sharma Retirement: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने अपना चिर-परिचित अंदाज़ दिखाते हुए दमदार 121 रनों की नाबाद पारी खेली। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर आई यह शानदार पारी न केवल भारत को जीत दिलाने में कामयाब रही, बल्कि 'हिटमैन' को सीरीज में सर्वाधिक रन (202 रन) बनाने वाला खिलाड़ी भी बना दिया।भले ही भारत ने यह सीरीज गंवा दी, लेकिन रोहित और विराट की जोड़ी ने क्रिकेट जगत के एक बड़े सवाल का जवाब दे दिया है: क्या ये दिग्गज 2027 विश्व कप टीम में जगह बनाने के हकदार हैं? जवाब है – हाँ!

Rohit sharma bcci

रोहित शर्मा (फोटो- BCCI)

कोच दिनेश लाड का 'बड़ा खुलासा'

रोहित शर्मा की इस तूफानी शतकीय पारी के तुरंत बाद, उनके बचपन के कोच दिनेश लाड ने एक बड़ा खुलासा किया है। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को दिए एक बयान में उन्होंने कहा कि अनुभवी बल्लेबाज 2027 वनडे विश्व कप खेलेंगे और उसके बाद संन्यास ले लेंगे।

End of Feed