2019 वर्ल्ड कप प्रदर्शन को दोहराना चाहते हैं हिटमैन, रखी दिल की बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 28, 2023, 05:06 PM IST

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एशिया कप और वर्ल्ड कप से पहले खुलकर दिल की बात की। उन्होंने कहा कि अगले कुछ महीनों में वह इस टीम के साथ एक खास याद बनाना चाहते हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि वह पिछले वर्ल्ड कप के प्रदर्शन को बतौर बल्लेबाज दोहराना चाहते हैं।

रोहित शर्मा स्वदेश में होने वाले विश्व कप से जुड़े भारी दबाव को समझते हैं लेकिन भारतीय कप्तान खुद को बाहरी बातों से दूर रखना चाहते हैं क्योंकि वह एक दशक में देश के लिए पहली आईसीसी ट्रॉफी जीतने की कठिन यात्रा पर निकल रहे हैं। भारत के 36 वर्षीय कप्तान के कंधों पर एक अरब से अधिक लोगों की उम्मीदों का बोझ है और उन्हें पता है कि पांच अक्टूबर को अहमदाबाद में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले के साथ शुरू हो रहे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप में क्या दांव पर लगा है।

rohit sharma

रोहित शर्मा (साभार-Twitte)

बेंगलुरू में एशिया कप के शिविर से जुड़ने से पहले रोहित ने पीटीआई को दिए विशेष साक्षात्कार में कहा, ‘‘मेरे लिए यह महत्वपूर्ण है कि मैं खुद को सहज रखूं और उन बाहरी तत्वों के बारे में चिंता नहीं करूं जो सकारात्मक या नकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं उस चरण में जाना चाहता हूं जिसमें मैं 2019 विश्व कप से पहले था।’’

End of Feed