जिस रोहित शर्मा ने 9 महीने के भीतर चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी टीम इंडिया को दिलाई, अब उनके करियर पर तलवार लटकी हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा वनडे उनके करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा, लेकिन यह फैसला टीम मैनेजमेंट का है। इस बार रोहित शर्मा इसे आसानी से मानने वाले नहीं हैं। अफगानिस्तान सीरीज के बाद रोहित इंग्लैंड के खिलाफ बीते दो मैच में भी कुछ खास नहीं कर पाए हैं। पिछली 11 वनडे पारी में वह एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं।
रोहित शर्मा (साभार-X)
उनके वनडे करियर को लेकर ऐसा कहा जा रहा है इसको लेकर सेलेक्टर और कोच गौतम गंभीर ने पिछले हफ्ते ही पूर्व कप्तान को इस बारे में जानकारी दे दी थी। सेलेक्टर ने साफ तौर पर रोहित से कह दिया है कि वह वनडे वर्ल्ड कप की स्कीम में उनके नाम से मूव-ऑन कर चुके हैं, लेकिन इस बार रोहित आसानी से इस फैसले को मानने वाले नहीं हैं। खासतौर से फिटनेस पर काम करने के बाद रोहित वनडे क्रिकेट खेलने जारी रखना चाहते हैं। लेकिन सेलेक्टर का फैसला एकदम अलग है।
सेलेक्टर के फैसले से नाराज रोहित
ऐसा कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा ने इस फैसले के खिलाफ बीसीसीआई के कुछ अधिकारियों से बात की है। वह सेलेक्टर के इस रवैये से बिल्कुल खुश नहीं हैं। रोहित ने 29 जून 2024 को टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने ठीक इंग्लैंड दौरे से पहले 7 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की थी। इसके बाद सेलेक्शन कमेटी ने उन्हें वनडे की कप्तानी से भी हटा दिया था। इस फैसले पर सेलेक्टर्स की ओर से कहा गया था कि टीम मैनेजमेंट युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहती है।
