IPL 2024: मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बाद नीता अंबानी से बातचीत करते नजर आए रोहित, देखें VIDEO

Rohit Sharma talks to Nita Ambani: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2024 में बेहद खराब प्रदर्शन रहा। टीम 14 में से केवल 4 मैच जीत पाई। इसके बाद टीम के पूर्व कप्तान और पांच बार के आईपीएल चैंपियन रोहित शर्मा का टीम की मालकिन नीता अंबानी के साथ बातचीत करते हुए एक वीडियो सामने आया है।

Rohit Sharma talks to Nita Ambani: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 67वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से मात दे दी। वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित इस मैच के साथ मुंबई इंडियंस का सफर आईपीएल 2024 में समाप्त हो गया है। इस हार के बाद भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी के साथ एक संक्षिप्त बातचीत करते देखा गया।

rohit sharma nita ambani

रोहित शर्मा नीता अंबानी (फोटो- X)

हार्दिक पंड्या के नेतृत्व में खेले गए 14 मैचों में से केवल चार मैच जीतने के बाद एमआई ने आईपीएल के मौजूदा सीज़न को अंतिम स्थान पर समाप्त किया। शुक्रवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए अंतिम लीग चरण में भी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 18 रनों से हार गई। इसके बाद हार्दिक पर स्लो ओवर रेट के लिए फाइन भी लगाया गया।

End of Feed