IND vs SL: 'सब क्या मैं करूं तेरे लिए..' स्टंप माइक के पास रोहित शर्मा की बातचीत फिर हुई वायरल, देखें VIDEO

Rohit Sharma stump mic chat viral: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में वापसी की है और उनके आते ही हिटमैन के स्टंप माइक की शानदार बातें भी वापस आ गई है। उनका एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Rohit Sharma stump mic chat viral: रोहित शर्मा अपने मजेदार स्टंप माइक चैट और अपने मजाकिया कमेंट्स से प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए जाने जाते हैं। शुक्रवार, 2 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में चरिथ असलांका की श्रीलंका के खिलाफ भारत के पहले वनडे में भी यही देखने को मिला। श्रीलंकाई पारी के 29वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर ने डुनिथ वेलालेज को यॉर्कर फेंकी, जिसे उन्होंने डग आउट कर दिया।

rohit sharma pti

रोहित शर्मा (फोटो- PTI)

इसके बाद सुंदर ने एलबीडब्लू की अपील की, लेकिन मैदानी अंपायर ने बल्लेबाज को आउट नहीं दिया। इस बीच, सुंदर ने रोहित की ओर देखा और सुझाव मांगा कि डीआरएस लिया जाए या नहीं। रोहित पहले तो हैरान रह गए और बोले, "क्या?"। फिर उन्होंने अपना मजाकिया अंदाज दिखाते हुए कहा, “तुम मुझे बताओ, मुझे क्या देख रहे हो?” रोहित यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे मजाकिया अंदाज में ये भी कहा कि - 'सब क्या मैं करूं तेरे लिए..'

End of Feed